
तमिलनाडु की राजनीति में एक नई अटकल ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,एक्टर से पॉलिटिशियन बने TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल कराने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई के राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर विजय के करीबी परिवार का कोई सदस्य किसी प्रतिद्वंद्वी दल से जुड़ता है, तो इसका बड़ा राजनीतिक संदेश निकल सकता है।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में BJP से जुड़े कुछ नेता संगीता सोर्नालिंगम को पार्टी से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता, जो पहले फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी रही हैं, पर्दे के पीछे इस दिशा में प्रयास कर रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पिछले कुछ सालों में विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं। कथित मतभेदों और अलगाव की खबरों ने कई बार सुर्खियां बटोरीं। खासतौर पर विजय के राजनीतिक सफर के दौरान कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में संगीता और उनके बच्चों की अनुपस्थिति ने भी चर्चाओं को हवा दी थी। हालांकि परिवार की ओर से इन अटकलों पर कभी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर विजय के परिवार से जुड़ा कोई व्यक्ति किसी दूसरी पार्टी में शामिल होता है, तो इससे तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नैरेटिव बन सकता है। कुछ विश्लेषक इसे विजय की बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता के बीच दबाव बनाने की संभावित कोशिश के तौर पर भी देख रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह केवल अटकलों और रिपोर्ट्स तक ही सीमित है।
संगीता सोर्नालिंगम श्रीलंकाई तमिल मूल के एक कारोबारी परिवार से आती हैं, जो बाद में लंदन में बस गया था। बताया जाता है कि उनकी मुलाकात विजय से एक प्रशंसक के रूप में हुई थी। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और वर्ष 1999 में उन्होंने शादी कर ली। इस दंपति के दो बच्चे हैं—जेसन संजय और दिव्या साशा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।