The Kerala Story 2 Day 3 Collection: रविवार को फिर दौड़ी 'द केरला स्टोरी 2', जानिए कमाई

Published : Mar 01, 2026, 08:54 PM ISTUpdated : Mar 02, 2026, 10:10 AM IST

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आलम यह है कि यह फिल्म तीन में ही बजट की 37 फीसदी से ज्यादा रिकवरी कर चुकी है। जानिए The Kerala Story Day 3 Box Office Report...

PREV
15
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रिलीज के बाद पहले रविवार को 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई की रफ़्तार करीब-करीब  शनिवार जैसी ही रही। इस फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 5 करोड़ रुपए की कमाई की। 

25
'द केरल स्टोरी 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' का तीन दिन का कुल कलेक्शन लगभग 10.40 करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार शाम को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपए कमाए थे। जबकि दूसरे दिन इसने 520 फीसदी की ग्रोथ के साथ 4.65 करोड़ रुपए कूट डाले।

यह भी पढ़ें : Ramayana Trailer Update: कहां लॉन्च होगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, पूरा प्लान आया सामने

35
'द केरल स्टोरी 2' के तीसरे दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी

रिपोर्ट के मुताबिक़, तीसरे दी फिल्म के शोज की ऑक्यूपेंसी दूसरे दिन के मुकाबले हाई रही। शाम तक के शोज की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13.16 दर्ज की गई। सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंसी क्रमशः 7.86%, 15.56% , 15.82% और 13.40% रही। जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को सबुह, दोहपर, शाम और रात के शो की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 6.45%, 11.88%, 11.42% और 19.05% रही थी।

45
'द केरल स्टोरी 2' का बजट कितना है?

'द केरल स्टोरी 2' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म पहले इन दिन में 37 फीसदी से ज्यादा लागत वसूल कर चुकी है। फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को होगी। देखना यह है कि मंडे टेस्ट में यह फिल्म पास होती है या फिर निराशा इसके हाथ लगती है। वहीं, बजट रिकवर करने के लिए अभी इस फिल्म को 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करनी है, जो जिसकी स्थिति भी आने वाले दिनों में साफ़ हो पाएगी। 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Toxic ही नहीं मार्च 2026 में इन फिल्मों से भी गुलजार होगा बॉक्स ऑफिस

55
पहले पार्ट के मुकाबले 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई कैसी?

अगर पहले पार्ट यानी 'द केरल स्टोरी ' से तुलना करें तो 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई की रफ़्तार बेहद धीमी है। 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने तीन दिन में 35.43 करोड़ रुपए कमा लिए थे, जो इसके बजट (15 करोड़ रुपए) के मुकाबल दोगुने से भी ज्यादा थे। पहले पार्ट ने शुरुआती तीन तीन में क्रमशः 8.03 करोड़ रुपए, 11 करोड़ रुपए और 16.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पहले पार्ट में अदा शर्मा लीड रोल में थीं, जबकि दूसरे पार्ट मेंअलका गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की मुख्य भूमिका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories