
चर्चित फिल्म The Kerala Story के सीक्वल ‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके आते ही सोशल मीडिया पर तेज बहस छिड़ गई है। निर्माता Vipul Amrutlal Shah और निर्देशक Kamakshya Narayan Singh की यह फिल्म पहले भाग से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों की पृष्ठभूमि में पहचान, आस्था और निजी आज़ादी से जुड़े सवाल उठाती दिखती है। ट्रेलर में सख्त चेतावनियों, पारिवारिक पीड़ा और रिश्तों के टूटने की झलक है। मेकर्स का दावा है कि यह कहानी पहले से अधिक गंभीर और व्यापक दायरे को छूती है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज के लिए तय है।
ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संदेश से होती है, जिसके बाद कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की अलग-अलग घटनाओं की ओर बढ़ती है। एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत दर्ज कराता दिखता है। दूसरे हिस्से में एक युवती के साथ रिश्ते और शादी के नाम पर धोखे का संकेत मिलता है। केरल वाले हिस्से में लिव-इन रिलेशनशिप और धार्मिक पहचान को लेकर टकराव दर्शाया गया है। पूरी झलक रिश्तों, भरोसे और विश्वास की परीक्षा को केंद्र में रखती है।
'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता ( Ulka Gupta),अदिति भाटिया ( Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। Sunshine Pictures के बैनर तले इस फिल्म को आशिन ए. शाह ने को-प्रोड्यूस किया है। मेकर्स के मुताबिक़, फिल्म का उद्देश्य संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा को आगे बढ़ाना है।
The Kerala Story 2 – Goes Beyond 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले पार्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में सीक्वल के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म सामाजिक और राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।