
नई दिल्ली. टीम इंडिया के टर्बिनेटर नाम से मशहूर हरभजन सिंह और बल्लेबाज मोहम्मद कैफ बिग बॉस में पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने यहां बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इसके साथ ही भज्जी ने बताया कि सचिन और लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा। ये सभी दिग्गज खिलाड़ी अनएकेडमी रोड शेफ्टी सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
11 मैचों की सीरीज में दिखेंगे दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया में बुश फायर मैच के बाद अब सचिन और लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे। इस बार एक नहीं बल्कि पूरे 11 मैचों की सीरीज रखी गई है, जिसमें दुनियाभर के बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। यह सीरीज 7 मार्च से शुरू होगी। सीरीज का नाम अनएकेडमी रोड शेफ्टी सीरीज रखा गया है। पूरी सीरीज के दौरान जुटाए गए पैसों को चैरिटी में दिया जाएगा। सचिन के अलावा सहवाग, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स और दिलशान जैसे खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा बनेंगे।
रोड शेफ्टी के लिए फैलाएंगे जागरुकता
इन मैचों का उद्देश्य रोड शेफ्टी को लेकर जागरुकता फैलाना है। सीरीज के मैच वानखेड़े, पुणे और नवी मुंबई के मैदान में खेले जाएंगे। सीरीज का फाइल मैच मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला जाएगा। सुनील गावस्कर इस सीरीज के कमिश्नर हैं। ये सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।