The Paradise OTT Release: ‘द पैराडाइज’ के OTT वर्जन में बड़ा बदलाव, 24 मिनट छोटी हुई नानी की फिल्म

Published : Oct 22, 2026, 04:40 PM IST
The Paradise OTT Release

सार

नानी की ‘द पैराडाइज’ नेटफ्लिक्स पर करीब 24 मिनट छोटे वर्जन में रिलीज हुई है। सोनाली कुलकर्णी का धूमावती डांस सीक्वेंस हटाया गया है, जबकि कुछ VFX और एंड क्रेडिट्स में भी बदलाव किए गए हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद चर्चा में रही नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) अब OTT पर नए अंदाज में रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म का ऐसा वर्जन आया है, जो थिएटर में दिखाई गई फिल्म से करीब 24 मिनट छोटा है। इतना ही नहीं, सोनाली कुलकर्णी के किरदार धूमावती का वह डांस सीक्वेंस भी हटा दिया गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

द पैराडाइज’ के OTT वर्जन में क्या-क्या बदला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में ‘द पैराडाइज’ की अवधि करीब 2 घंटे 54 मिनट थी। Netflix पर उपलब्ध नया वर्जन लगभग 2 घंटे 30 मिनट का है। यानी फिल्म से करीब 24 मिनट के सीन्स को गायब कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा धूमावती के डांस सीक्वेंस को हटाए जाने की है। थिएटर वाले वर्जन में यह डांस एक फाइट सीन के दौरान दिखाया गया था। कई दर्शकों ने सवाल उठाया था कि एक्शन के बीच इस तरह के डांस की जरूरत क्या थी। बाद में इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बने।

VFX और एंड क्रेडिट्स में भी बदलाव

फिल्म के कुछ विजुअल इफेक्ट्स को भी बेहतर किए जाने की रिपोर्ट है। थिएटर रिलीज के बाद कुछ दृश्यों के VFX पर सवाल उठे थे। OTT वर्जन में इन्हें सुधारने की बात कही गई है। इसके अलावा, फिल्म के अंत में आने वाले क्रेडिट्स की रफ्तार धीमी की गई है। सिनेमाघरों में कुछ दर्शकों ने शिकायत की थी कि नाम इतनी तेजी से निकलते हैं कि उन्हें पढ़ना मुश्किल होता है। नए वर्जन में इस हिस्से को ज्यादा समय दिया गया है। Netflix India ने फिल्म की स्ट्रीमिंग से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था, “This Paradise is under construction & revolution.” इस पोस्ट को फिल्म के नए वर्जन में किए गए बदलावों से जोड़कर देखा गया।

और पढ़ें: मनोज बाजपेयी को देखकर लगता था डर, श्रद्धा दास ने ‘गजब रात’ के बारे में बताया

नानी के साथ कौन-कौन आया नजर?

‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कायादु लोहार, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल और प्रियदर्शी भी नजर आते हैं।

और पढ़ें: 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दिखा बल, कर डाली इतनी कमाई, 225.5 गुना ज्यादा पहुंचा कलेक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'जबरदस्ती Kiss सीन डलवाया था'...काजल राघवानी ने पवन सिंह पर लगाया था ये बड़ा आरोप
मुस्लिम होकर भी नमाज नहीं पढ़ती ये हसीना, इंशाअल्लाह बोलने पर पति करते हैं सवाल