143 मिनट की टाइगर श्रॉफ की वो फिल्म, जिनसे फाड़ डाला था BO-इस साउथ मूवी की थी रीमेक

Published : Mar 06, 2026, 10:10 AM IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 की रिलीज को 6 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

PREV
17
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की रिलीज को 6 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि बागी फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूसर किया था। 

27
एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 3

बागी 3 2020 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था। ये फिल्म कोरोना काल के दौरान रिलीज हुई थी, फिर भी इसे बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ें... कौन है बॉलीवुड की ये हसीना, जिसकी मां रही लेडी सुपरस्टार, दादा-पापा-चाचा भी धुरंधर

37
क्या थी बागी 3 की कहानी

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें रॉनी यानी टाइगर अपने बड़े भाई विक्रम को खोजने सीरिया जाता है, जिसे कुख्यात आतंकवादी अबू जलाल गाजा ने अपहरण कर बंदी बना रखा है। रॉनी अपने भाई को कैसे बचाता है, पूरी फिल्म इसी पर बेस्ड थी।

47
बागी 3 की स्टार कास्ट

डायरेक्टर अहमद खान की बागी 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, अमित शर्मा, जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, सतीश कौशिक, वीरेंद्र सक्सेना, मानव गोहिल, दानिश भट्ट लीड रोल में थे। इसमें जैकी श्रॉफ, फरहाद सामजी और दिशा पाटनी कैमियो रोल में थे।

57
बागी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ की 143 मिनट की फिल्म बागी 3 को 80 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 137.05 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि ये साल 2020 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी। पहले नंबर पर अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी थी, जिसने 368 करोड़ कमाए थे।

67
तमिल फिल्म की रीमेक थी बागी 3

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 2012 में आई तमिल फिल्म वेट्टई का रीमेक थी, जिसमें आर्या और आर माधवन लीड रोल में थे। इस फिल्म का तेलुगु में ताड़खा (2013), बांग्लादेशी में हिटमैन (2014), उड़िया में हैप्पी लकी (2018) का रीमेक बनाया गया था।

77
OTT पर देख सकते हैं बागी 3

अगर आप टाइगर श्रॉफ के फैन हैं तो इस फिल्म को आप ओटीटी पर घर बैठे भी देख सकते हैं। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें... शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories