Top 10 Horror Movies: ओटीटी पर मौजूद ये 10 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, अकेले देखने की हिम्मत है?

Published : Oct 18, 2026, 01:42 PM IST
Top 10 Horror Movies

सार

Horror Mystery Movies: अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो हम आपके लिए 10 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं। ये फिल्में आपको डराने के साथ-साथ शॉकिंग ट्विस्ट और फुल एंटरटेनमेंट देंगी। जानिए इन्हें आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Best Horror Movies: कुछ लोगों में फिल्में देखने का गजब का क्रेज होता है। उन्हें घिसी-पिटी कहानियों वाली फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। अगर आप भी थ्रिलर, सस्पेंस, मिस्ट्री और हॉरर के शौकीन हैं, तो ये 10 फिल्में खास आपके लिए हैं। कमजोर दिल वाले इन फिल्मों से दूर ही रहें, क्योंकि ये आपको बुरी तरह डरा सकती हैं। इन्हें देखते वक्त आप भूल जाएंगे कि आप स्क्रीन के सामने बैठे हैं, बल्कि आपको लगेगा कि आप खुद उस खौफनाक कहानी का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं शॉकिंग ट्विस्ट से भरी इन 10 हॉरर फिल्मों के बारे में।

'द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस' (The nightmare before christmas):

यह फिल्म आपको एक अजीब और रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है। कहानी 'हैलोवीन टाउन' के राजा की है। वह हर हैलोवीन पर लोगों को एक ही तरीके से डराकर बोर हो चुका है। इसके बाद वह क्रिसमस के मौके पर लोगों को डराने का नया तरीका सोचता है। यह काफी दिलचस्प है, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की होती कि क्रिसमस के दिन ऐसा कुछ हो सकता है। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।

'घोस्टबस्टर्स' (Ghostbusters):

यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है। हैलोवीन के मौके पर इसे देखने से आपको हॉरर के साथ फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा। इसमें तीन वैज्ञानिक न्यूयॉर्क शहर में भूतों का पता लगाने निकलते हैं। वे भूतों को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनका यह फैसला काफी भारी पड़ जाता है। उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ता है। आप इस फिल्म को 'हूलू' (Hulu) या 'एप्पल टीवी' (Apple TV) पर देख सकते हैं।

'एडवर्ड सिजरहैंड्स' (Edward Scissorhands):

इस फिल्म की कहानी आम फिल्मों से काफी अलग है। इसमें एक रिसर्चर इंसान जैसा दिखने वाला एक रोबोट बनाता है। लेकिन, रोबोट के हाथ लगाने से पहले ही उस रिसर्चर की मौत हो जाती है। ऐसे में हाथों की जगह उस रोबोट के पास सिर्फ कैंचियां रह जाती हैं। आगे क्या होता है, यही इस कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। यह एक रोमांटिक फैंटेसी फिल्म है। इसे आप गूगल प्ले मूवीज (Google Play Movies), एप्पल आईट्यून्स (Apple iTunes) या यूट्यूब (YouTube) पर देख सकते हैं।

'फ्रेंकनविनी' (Frankenweenie):

यह कहानी एक साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट पर आधारित है। एक वैज्ञानिक अपने मरे हुए पालतू जानवर को दोबारा जिंदा करने का तरीका खोज लेता है। वह इस बात को राज रखने की कोशिश करता है। लेकिन जब दूसरे छात्र भी ऐसी ही खोज करने लगते हैं, तो कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। आप इस फिल्म को यूट्यूब मूवीज (YouTube Movies) और गूगल प्ले मूवीज (Google Play Movies) पर देख सकते हैं।

'बीटलजूस' (Beetlejuice):

यह एक मरे हुए कपल की कहानी है। उनके घर में एक नया परिवार रहने आ जाता है। यह फिल्म इतनी पॉपुलर हुई थी कि दशकों बाद 2024 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया। यह फिल्म एप्पल टीवी (Apple TV) और प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद है।

'मपेट्स हॉन्टेड मेंशन' (Muppets Haunted Mansion) में गोंजो नाम का एक किरदार है, जो खुद को बहुत बहादुर समझता है। लेकिन, जब उसे एक भूतिया घर में रात बिताने का चैलेंज मिलता है, तो उसका सारा कॉन्फिडेंस गायब हो जाता है। यह कहानी जितनी डरावनी है, उतनी ही मजेदार भी है। आप इस हॉरर-म्यूजिकल कॉमेडी को 'हूलू' (Hulu) पर देख सकते हैं।

'मॉन्स्टर हाउस' (Monster House):

यह एक एनिमेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप एप्पल टीवी (Apple TV) या प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो यह पता लगाने निकलता है कि उसके घर के सामने वाली बिल्डिंग में क्या अजीबोगरीब चीजें हो रही हैं। वह घर एक जिंदा जानवर की तरह बर्ताव करता है। हैलोवीन पर बच्चे घर-घर जाकर मिठाइयां मांगते हैं। ऐसे में जब वे इस रहस्यमयी घर में जाते हैं, तो क्या होता है, यह देखना काफी डरावना और दिलचस्प है।

'द एडम्स फैमिली' (The Addams Family):

अगर आपको डार्क कॉमेडी और रहस्यमयी कहानियां पसंद हैं, तो प्राइम वीडियो (Prime Video) और पैरामाउंट (Paramount) पर मौजूद यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस है। यह आपको एक डार्क और डरावनी दुनिया में ले जाती है। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिनका अजीब बर्ताव और लाइफस्टाइल दूसरों को हैरान कर देता है। एक आदमी परिवार के मरे हुए सदस्य का नाटक करके वहां आता है, लेकिन परिवार की एक महिला को शक हो जाता है कि वह सिर्फ प्रॉपर्टी हड़पने के लिए झूठ बोल रहा है। यह मिस्ट्री आपको बहुत पसंद आएगी।

'हॉन्टेड मेंशन' (Haunted Mansion):

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह भूतों वाले एक बंगले की कहानी है। एक मां और बेटा बिना कुछ जाने वहां रहने आ जाते हैं, लेकिन घर में कई भूतों को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं। वे मुसीबत में फंस जाते हैं और मदद के लिए अलग-अलग लोगों से संपर्क करते हैं। इसी बीच जो सच सामने आता है, वह ऐसा शॉकिंग ट्विस्ट देता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इस सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म को आप 'प्राइम वीडियो' (Prime Video) पर देख सकते हैं।

'कैस्पर' (Casper):

यह एक फैमिली फैंटेसी फिल्म है। कैस्पर एक पुराने बंगले में रहने वाला बहुत ही प्यारा भूत है। दूसरे भूतों की तरह लोगों को डराने के बजाय, कैस्पर सबसे दोस्ती करना चाहता है। लेकिन, उसके तीन शरारती भूत चाचा उसे ऐसा नहीं करने देते। ऐसे में, जब एक डॉक्टर अपनी बेटी के साथ उस बंगले में आता है, तो कैस्पर उस लड़की से दोस्ती करने में कामयाब हो जाता है। कहानी आगे बढ़ने पर हमें कैस्पर के अतीत के बारे में पता चलता है। इस फिल्म को आप 'हूलू' (Hulu) प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पवन सिंह तीसरी बार नहीं पहुंचे कोर्ट, पत्नी बोलीं-जिंदगी बर्बाद कर दी, SC जाऊंगी
'जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर...', एक्ट्रेस ने नवरात्रि इवेंट के आयोजकों पर लगाए सनसनीखेज आरोप!