जनवरी महीने के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी हो गई है. हैरानी की बात यह है कि टॉप 10 में सिर्फ तीन बॉलीवुड स्टार्स- शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं.
इस लिस्ट में अक्षय कुमार दसवें नंबर पर हैं. हाल के दिनों में उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है.
210
9वें नंबर पर सलमान खान
सलमान खान ने इस लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया है. भले ही सलमान लगातार फिल्में नहीं कर रहे हैं, लेकिन खबरों में बने रहने की वजह से वह इस लिस्ट में शामिल हैं.
310
8वें पायदान पर जूनियर एनटीआर
आठवें नंबर पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने जगह बनाई है. उनकी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' है, जिसे प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं.
410
सातवें नंबर पर राम चरण
सातवें स्थान पर भी एक तेलुगु स्टार का कब्जा है. यह एक्टर राम चरण हैं. उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'पेद्दी' (Peddhi) है.
510
छठे स्थान पर अजित कुमार
छठे नंबर पर तमिल स्टार अजित कुमार ने जगह बनाई है. वह लगातार फिल्में तो नहीं कर रहे, लेकिन बाइक रेसिंग जैसी एक्टिविटीज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं.
610
टॉप 5 में महेश बाबू
पांचवें नंबर पर महेश बाबू हैं. उनकी अगली फिल्म एसएस राजामौली की 'वाराणसी' है. यह एक बिग-बजट फिल्म है, जिसका पूरे देश के दर्शक इंतजार कर रहे हैं.
710
चौथे नंबर पर शाहरुख खान
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहले बॉलीवुड स्टार ने जगह बनाई है. हमेशा की तरह, शाहरुख खान जनवरी में भी पॉपुलैरिटी में चौथे स्थान पर बने हुए हैं.
810
अल्लू अर्जुन तीसरे नंबर पर
तीसरे स्थान पर तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन हैं. वह फिलहाल एटली के डायरेक्शन में बन रही एक नई फिल्म में काम कर रहे हैं. इसके अलावा, लोकेश कनगराज के साथ भी उनकी एक फिल्म की घोषणा हो चुकी है.
910
दूसरे नंबर पर थलपति विजय
दूसरे नंबर पर थलपति विजय हैं. हाल के दिनों में विजय खबरों में खूब छाए रहे. उनकी अगली फिल्म 'जननायकन' है, जो सेंसर प्रक्रियाओं में फंसने के कारण रिलीज में देरी का सामना कर रही है. एक राजनेता के तौर पर भी विजय सुर्खियों में बने हुए हैं.
1010
नंबर 1 पर सुपरस्टार प्रभास
लिस्ट में पहले नंबर पर सुपरस्टार प्रभास का कब्जा है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।