सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। इसके बाद से इस मूवी को लेकर चर्चे हो रहे हैं। फैन्स फिल्म देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में काम करने वाली स्टारकास्ट की फीस डिटेल सामने आई है।
फिल्म टॉक्सिक में साउथ सुपर स्टार यश लीड रोल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इस मूवी में डबल रोल में हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 50 करोड़ फीस वसूली है।
27
नयनतारा की फीस
यश की फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा लीड रोल प्ले कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही नयनतारा को इस फिल्म के लिए 12 करोड़ फीस मिली है।
कियारा आडवाणी काफी समय से बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। खबरों की मानें तो फिल्म टॉक्सिक में काम करने के लिए कियारा ने 15 करोड़ रुपए फीस ली है।
47
हुमा कुरैशी की फीस कितनी
यश की फिल्म में हुमा कुरैशी एक दमदार रोल में नजर आएंगी। हुमा फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही है। इस रोल के लिए उन्हें 2 करोड़ फीस मिली है।
57
कितनी है रुक्मिणी वसंत की फीस
यश की फिल्म टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। 2025 में आई उनकी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। टॉक्सिक में काम करने उन्होंने 3 करोड़ फीस ली है।
67
तारा सुतारिया की फीस
फिल्म टॉक्सिक से तारा सुतारिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है। यश की फिल्म में काम करने उन्हें 2 करोड़ रुपए फीस मिली है।
77
कब रिलीज होगी फिल्म टॉक्सिक
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट,टेटियाना डार, काइल पॉल, बीट्रिज टौफेनबैक लीड रोल में हैं। इसका बजट 600 करोड़ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।