'Toxic' की एक्ट्रेस तारा सुतारिया 25 करोड़ के घर में रहती हैं। उनका घर विंटेज इंटीरियर, ग्रैंड पियानो और क्लासी डेकोरेशन से सजा है। आइए दिखाते हैं, उनके घर की इनसाइड फोटो।
फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और दमदार लुक्स को लेकर चर्चा में है। फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया बांद्रा के पाली हिल में रहती हैं। उनके आलीशान और मिनिमलिस्ट डिजाइन वाले घर की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए के बीच है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर की फोटो शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में घर का हर कोना बेहद सलीके से डिजाइन किया गया है और इसमें क्लासिक व मॉडर्न इंटीरियर का खूबसूरत मेल नजर आता है।
26
तारा सुतारिया का लिविंग रूम
घर के लिविंग एरिया में क्रीम और बेज रंग की थीम अपनाई गई है, जिससे पूरा स्पेस शांत और एलिगेंट दिखाई देता है। आरामदायक सोफा, लकड़ी का सेंटर टेबल, विंटेज स्टाइल झूमर और बड़ी खिड़कियां कमरे को और भी आकर्षक बनाती हैं। दीवारों पर लगी फ्रेम्ड पेंटिंग्स और सजावटी कलाकृतियां घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।
36
लिविंग रूम के दूसरे हिस्से को मिला विटेंज टच
दूसरे हिस्से में रखा ब्लैक ग्रैंड पियानो पूरे कमरे का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। इसके आसपास विटेंज वाइब देता कालीन, इनडोर प्लांट्स और एंटीक फर्नीचर घर को रॉयल टच देते हैं।
46
किचन को दिया मिनिमलि लुक
तारा सुतारिया का किचन मॉडर्न और मिनिमलिस्ट डिजाइन का शानदार नमूना है। सफेद और ग्रे टोन की कैबिनेट्स, बिल्ट-इन अप्लायंसेज और वॉर्म लाइटिंग इसे प्रीमियम लुक देती है। लंबे प्लेटफॉर्म, बड़ी खिड़कियां और सलीके से सजा लेआउट इस स्पेस को स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद फंक्शनल भी बनाते हैं।
56
डायनिंग एरिया का व्हाइट-डार्क लुक
तारा सुतारिया का डाइनिंग एरिया भी बहुत ही खूबसूरत है। व्हाइट पर्दे के साथ क्रीम कलर की दीवारें। दीवारों पर बड़ी-बड़ी फोटो फ्रेम पूरे लुक को लग्जरी बना रहा है।बीच में ब्लैक वुडन डाइनिंग टेबल बहुत ही शानदार लग रहा है। डाइनिंग टेबल पर व्हाइट क्लॉथ के ऊपर रखा हुआ चमचमाती प्लेट और फूलदान पूरे लुक को कॉम्पिलिमेंट कर रहे हैं।
तारा सुतारिया पेटिंग की शौकीन हैं। उनके घर की एक दीवार पर बड़ी सी ऑरेंज कलर की पेटिंग पूरे घर के लुक को अट्रैक्टिव बना रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' निर्देशक Geetu Mohandas की गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में यश (Yash) के साथ कई अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही फिल्म अपने स्टाइल, एक्शन और दमदार स्टारकास्ट की वजह से काफी चर्चा बटोर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।