Toxic Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन कितनी रही टॉक्सिक की कमाई, 3 फिल्मों को दिया धोबीपछाड़

Published : Aug 28, 2026, 08:33 PM IST
toxic box office collection day 3

सार

यश की 'Toxic' ने रक्षाबंधन के दिन भी शानदार कमाई जारी रखी। तीसरे दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने भारत में 158.04 करोड़ रुपये का नेट और 188.61 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। अब वीकेंड पर फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद है।

Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। तीसरे दिन यानी शुक्रवार शाम तक फिल्म ने भारत में 158.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 188.61 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। हालांकि, भारत में कमाई के अंतिम आंकड़े अभी आना बाकी हैं।

Toxic: तीसरे दिन कितनी रही कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, फिल्म इस समय देशभर में 16,417 शो में चल रही है। तीसरे दिन रात 8 बजे तक टॉक्सिक ने 19.29 करोड़ रुपये (नेट) कमा लिए थे, जिससे कुल नेट कलेक्शन 158.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Toxic: Day Wise Box Office Collection (India Net)

  • पहला दिन: 101.10 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 37.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 19.29 करोड़ रुपये* (फाइनल आंकड़े आने बाकी)
  • कुल नेट कलेक्शन: 158.04 करोड़ रुपये
  • कुल ग्रॉस कलेक्शन: 188.61 करोड़ रुपये

ऑक्यूपेंसी और शो का हाल

तीसरे दिन 'Toxic' देशभर में 16,417 शो में प्रदर्शित हुई। शुक्रवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.9% रही। शुरुआत में यह आंकड़ा 14,746 शो के आधार पर दर्ज किया गया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 62.8% की गिरावट आई थी, लेकिन तीसरे दिन कलेक्शन अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा।

Toxic के हिंदी वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत

अब तक 'Toxic' का सबसे अच्छा प्रदर्शन हिंदी वर्जन में देखने को मिला है। इसके मुकाबले कन्नड़ वर्जन की कमाई कम रही, जबकि तेलुगु और तमिल वर्जन को एवरेज रिस्पांस मिला। मलयालम वर्जन को अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जबकि फिल्म ओणम के दौरान रिलीज हुई है।

वीकेंड से पहले फिल्म के पास बड़ा मौका

'Toxic' को वीकेंड शुरू होने से पहले तीन दिनों का अतिरिक्त फायदा मिला है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि वीकेंड में फिल्म कितनी तेजी से वापसी कर पाती है और सोमवार से शुरू होने वाले वीकडेज में इसका प्रदर्शन कैसा रहता है।

अन्य बड़ी फिल्मों से कैसी रही Toxic की तुलना?

शुरुआत में 'Toxic' को मार्च 2026 में रिलीज किया जाना था, जहां इसका मुकाबला 'Dhurandhar 2' से होना था। हालांकि, बाद में फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई। तीन के कलेक्शन की तुलना करें तो टॉक्सिक दूसरे नंबर पर है।

  • धुरंधर 2: 339.27 करोड़ रुपये
  • Toxic: 158.04 करोड़ रुपये* (तीन दिन, लाइव आंकड़े)
  • Border 2: 121 करोड़ रुपये
  • पेद्दी: 125.50 करोड़ रुपये
  • जना नायकन: 92.75 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों के आधार पर 'Toxic' ने Border 2, पेद्दी और जना नायकन जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि धुरंधर 2 अभी भी आगे बनी हुई है।

'Toxic' की स्टार कास्ट और कहानी

'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने क्रमशः KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स LLP के बैनर तले किया है। फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी गोवा बैकग्राउंड पर बेस्ड है, जब यह इलाका भारत की आजादी के बाद भी पुर्तगाली शासन के अधीन था। कहानी एक गैंगस्टर के सत्ता तक पहुंचने और फिर उसके पतन के सफर को दिखाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yash Box Office: 1000 करोड़ क्लब से सिर्फ इतने दूर यश, KGF-Toxic से रचेंगे नया इतिहास
Kriti Sanon के राखी ऐड पर मधु चोपड़ा ने कहा ये, प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड आउटफिट का ऐसे किया बचाव