Toxic Collection Day 6: पहले सोमवार 'टॉक्सिक' का बेहद बुरा हाल, 8 करोड़ के नीचे सिमटी यश की फिल्म

Published : Sep 01, 2026, 07:00 AM IST
Toxic Day 6 Collection

सार

यश की ‘टॉक्सिक’ ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के बाद रफ्तार खो दी है। वीकेंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंडे टेस्ट में यह बुरी तरह फेल हुई है। जानिए फिल्म का ताजा कलेक्शन।

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ अब बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले बड़े वीकडे टेस्ट से गुजर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। वीकेंड पर भी फिल्म उस रफ्तार को कायम नहीं रख पाई और अब पहले सोमवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। छठे दिन फिल्म का हाल सबसे बुरा रहा। आलम यह है कि फिल्म 8 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू सकी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

'टॉक्सिक’ ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया?

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने छठे दिन यानी पहले सोमवार को भारत में लगभग 7.45 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया है। यह इस फिल्म का बीते 6 दिनों का सबसे कम कलेक्शन है। 5वें दिन यानी रविवार के कलेक्शन (23 करोड़ रुपए) के मुकाबले यह 67.6 फीसदी कम है। 6 दिन बाद गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 264.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

सोमवार को कितने शो पर चली ‘टॉक्सिक’, कितनी रही ऑक्यूपेंसी?

छठे दिन ‘टॉक्सिक’ कुल 13,393 शोज में चल रही थी और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 15.92 फीसदी दर्ज की गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 304.05 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। सोमवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में ग्रॉस 2 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते विदेशों में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 39.25 करोड़ रुपए हो गया है।

‘टॉक्सिक’ की Day 1 से Day 6 तक कमाई कितनी हुई?

दिनभारत में नेट कलेक्शन
पहला दिन (बुधवार)101.10 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (गुरुवार)37.65 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (शुक्रवार)27.20 करोड़ रुपए
चौथा दिन (शनिवार)25.15 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (रविवार)23 करोड़ रुपए
छठा दिन (सोमवार)7.45 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन221.55 करोड़ रुपए

‘टॉक्सिक’ की कहानी क्या है और फिल्म में कौन-कौन है?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में नजर आती हैं। गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी कहानी राय नाम के एक ताकतवर गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंसा और विश्वासघात के जरिए अपना क्रिमिनल साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में राय और उसकी बहन गंगा के रिश्ते को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, अल्लू अर्जुन के पापा पर क्यों भड़कीं 'टॉक्सिक' स्टार यश की मां?
कभी ₹4 में पेट भरने को मजबूर था ये एक्टर, बिस्किट खाकर काटे दिन; आज 80 Cr का मालिक