
यश और कियारा आडवाणी स्टारर मोस्ट अवैटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। भव्य विजुअल्स और रोमांटिक अंदाज से सजे इस गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके बोल्ड और इंटिमेट सीन्स पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ लोगों ने इसे फिल्म का दमदार रोमांटिक ट्रैक बताया, जबकि कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड करार दिया। रिलीज के साथ ही यह गाना इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया है।
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के पहले गाने 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी के बीच गहरी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। भव्य सिनेमाई विजुअल्स, इमोशनल परफॉर्मेंस, गिटार की धुन और ऑर्केस्ट्रा म्यूजिक के साथ यह गाना एक ऐसे रिश्ते को दिखाता है, जिसमें प्यार, जुनून और भावनाएं प्रमुख हैं। रिलीज के तुरंत बाद यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Advance Booking: पहले दिन कितना कमाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? एडवांस में बिके इतने टिकट
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि फिल्म का नाम 'टॉक्सिक' रखकर हर विवादित चीज़ को सही ठहराने की कोशिश की जाएगी।" एक अन्य यूजर ने का कमेंट है, "यह तो किसी कंडोम के विज्ञापन जैसा लग रहा है।" एक रिएक्शन में लिखा गया, "गाना मुझे पसंद नहीं आया, लेकिन मानना पड़ेगा कि कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह फिल्म एक्शन से ज्यादा एरोटिका जैसी लग रही है।"वहीं, कई फैंस ने यश और कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को गाने की सबसे बड़ी खासियत बताया।
इस गाने के संगीतकार, गायक और निर्माता विशाल मिश्रा ने कहा, "'तबाही' पारंपरिक अर्थों में प्रेम गीत नहीं है। यह ऐसा प्यार है जो सब कुछ तहस-नहस कर देता है, पूरी तरह समर्पण है और ऐसी आग है जो किसी की अनुमति नहीं मांगती। 'टॉक्सिक' को ऐसे संगीत की जरूरत थी जो एक साथ भव्य भी हो और बेहद निजी भी। यश भाई स्क्रीन पर जिस तरह का विश्वास लेकर आते हैं, मैंने उसी भावना को अपने संगीत में उतारने की कोशिश की। मेरे लिए 'तबाही' उस कच्चे और बिना किसी बनावट वाले प्यार की धड़कन को पकड़ने की कोशिश है, जो सुकून देने से पहले इंसान को पूरी तरह अपने भीतर समेट लेता है।" बता दें कि गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें : 'रामायण' पर करन जौहर ने खेला इतने करोड़ का दांव, टूट गया शाहरुख़ खान की 'किंग' का रिकॉर्ड!
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।