'जबरन Kiss और थप्पड़ मारा'....करण कुंद्रा पर इस एक्ट्रेस का बड़ा आरोप

Published : Jul 23, 2026, 10:56 AM ISTUpdated : Jul 23, 2026, 12:42 PM IST
Saanvi tallwar

सार

करण कुंद्रा टीवी के एक फेमस एक्टर में से एक हैं। उन्होंने कई शो किए है और फैंस का प्यार भी खूब मिला है। लेकिन इस एक्टर पर एक एक्ट्रेस ने संगीन आरोप भी लगाए। जिसमें जबरदस्ती किस करने की बात शामिल है। आइए बताते हैं, पूरी कहानी।

टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने हाल ही में एक्ट्रेस करण कुंद्रा के साथ किए गए किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की। 2015 में टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' (Yeh Kahan Aa Gaye Hum) में दोनों ने साथ में काम किया था। इस दौरान कई चीजें ऐसी हुई जो सान्वी तलवार के जहन में आज भी दर्द के रूप में दबा हुआ है। जिसे उन्होंने एक बार फिर से दुनिया के सामने रखा।

'करण मुझ में दिलचस्पी रखते थे'

टेली मसाला के साथ एक खास बातचीत में, सान्वी ने उस अफवाह को झुठलाया जिसमें कहा गया था कि वो करण कुंद्रा को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि करण कुंद्रा मुझमें दिलचस्पी रखते थे, ना कि मैं उनमें। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई ऐसे सीन थे जहां पर वो बहुत ही ज्यादा अनकंफर्टेबल हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि सीरियल में बाथरूम में एक सीन था, जिसे करना मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था। उस सीन ने मुझे इतना असहज कर दिया कि मैंने चुप रहने की बजाय बोलना चुना।

'करण कुंद्रा के गर्लफ्रेंड को बताया'

सान्वी ने बताया कि उन्होंने उस वक्त ये बात करण कुंद्रा की तत्कालीन गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को जाकर बताई। इसके बाद वो खुद (अनुषा) सेट पर आने लगी। वो खुद वहां हो रही हर चीज पर नजर रखने लगी थी।

किसिंग सीन को लेकर बवाल

सान्वी तलवार ने एक विवादित किसिंग सीन को याद करते हुए कहा, '

मैं उस घटना के बाद बुरी तरह टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। एक सीन के दौरान डायरेक्टर के 'एक्शन' कहने से पहले ही करण कुंद्रा ने मुझे किस कर दिया। यह पूरी तरह गलत था, क्योंकि उस समय ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया था। मुझे यह बेहद आपत्तिजनक लगा, इसलिए मैंने गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया।

इसे भी पढ़ें: Ohh My Dog Trailer Out: पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म का टेलर आउट, सस्पेंस और इमोशन से भरी होगी फिल्म

एक्ट्रेस ने आगे दावा किया कि कुछ देर बाद करण सेट पर लौटे और सबके सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। सान्वी के मुताबिक,

 थप्पड़ इतना तेज था कि वह जमीन पर गिर गईं, लेकिन सेट पर मौजूद किसी भी क्रू मेंबर या डायरेक्शन टीम के सदस्य ने उनका साथ नहीं दिया। इतना ही नहीं उस घटना के दौरान मुझे और मेरे माता-पिता को भी अपशब्द कहे गए। मैं पूरी तरह टूट चुकी थी। मैंने उसी वक्त अपनी गाड़ी ली, घर चली गई और फैसला कर लिया था कि अब मैं इस इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।

एकता मैम ने माफी मांगी

इस घटना के बाद एकता मैम ने करण की तरफ से मुझे सॉरी बोला और ऑफिस में बुलाया। हमारी बातचीत हुई। इसके बाद शो के डायरेक्टर को हटा दिया गया। लेकिन सीरियल था,इसलिए मुझे करण के साथ बाकी एपिसोड करने पड़ें।

सान्वी तलवार वर्कफ्रंट

सान्वी तलवार ने अपने करियर में 'ये कहां आ गए हम', 'ओ गुजारिया: बदलें चल दुनिया', 'चंद्र नंदिनी', 'सूफियाना प्यार मेरा' और 'अलीबाबा: एक अंदाज़ अनदेखा चैप्टर 2' जैसे टीवी शोज में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'जन नायकन' के हीरो विजय के पास कितनी दौलत? फिल्म की हीरोइन से विलेन तक कौन कितना अमीर
CM विजय की फिल्म 'जन नायकन' देखने थिएटर पहुंचे स्पीकर जेसीडी प्रभाकर