
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce Rumors : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के सेप्रेट होने की अफवाहें बीते एक साल से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस दौरान इस कपल को कई बार एक साथ देखा गया है। बावजूद इसके दोनों की तलाक का मुद्दा ठंडा नहीं पड़ा है। वहीं अब एक बार फिर अभिषेक और ऐश्वर्या को एक साथ देखा गया है। दोनों ताल की एक्ट्रेस श्लोका शेट्टी के भाई की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या भी पार्टी एंजॉय करती हुई देखी गईं। वेडिंग से उनकी तस्वीर वायरल हो रही हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की तस्वीर रविवार को रेडिट पर शेयर की गई। इन दोनों ने शेट्टी फैमिली मेंबर के साथ पोज दिए।
वायरल पिकस में अभिषेक और ऐश्वर्या को कैमरे की तरफ स्माइलिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं आराध्या फर्श पर बैठी हुई पोज दे रही हैं। अभिषेक ने पिंक कलर की हुडी पहनी हुई है, जबकि ऐश्वर्या ने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ है। आराध्या ने व्हाइट टॉप और जींस के साथ खुद को स्टाइल किया था।
सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में ये फोटो यह वायरल हो गई है। एक नेटिजन ने लिखा, "ऐश-अभि के तलाक की पूरी अफवाह काम के दौरान की गई थी।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "उनके बीच श्योर से कुछ मुद्दे थे। उनके और फैमिली के बीच बॉडी लैंग्वेज को इसमें देखा जा सकता है।" नेटिजन में से एक ने लिखा, "ये एक ओपन बात है कि वे अलग हो गए हैं। और मैंने यह पहले भी कहा है और इसे फिर से कहूंगा, उनके पास एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं है। अभिषेक अपनी फैमिली के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। दोनों ने एक दूसरे के बर्थडे पर जिस तरह से चुप्पी साध रखी थी वो ये बताने के लिए काफी है कि वे अब साथ नहीं हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।