
एंटरटेनमेंट डेस्क. फ़रवरी में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर विवादों को जन्म दिया था। अब टीवी और फिल्मों की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने भी ऐसा ही कुछ किया है। उन्होंने शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने स्वरा भास्कर की राह पर चलते हुए धर्म बदलकर अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया है। चंडीगढ़ के एक पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाली गहना वशिष्ठ के इस फैसले से कई लोग लोग नाखुश हैं और ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि यह लव जिहाद का मामला है। हालांकि, गहना और फैजान के करीबी सूत्र इसे लव जिहाद का मामला मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि गहना और फैजान एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उनका रिश्ता एकदम पवित्र बंधन है।
क्या गहना पर बनाया गया धर्म परिवर्तन का दबाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फैजान अंसारी या उनके परिवार द्वारा गहना वशिष्ठ पर धर्म परिवर्तन का किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है, बल्कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है। इस बीच गहना और फैजान की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि, एक वर्ग ऐसा भी है, जो गहना को उनकी शादी की वजह से ट्रोल भी कर रहा है।
कौन हैं गहना वशिष्ठ के शौहर फैजान अंसारी?
गहना वशिष्ठ के शौहर फैजान अंसारी पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। इसके अलावा वे एक्टर भी हैं, जिन्होंने अमेजन मिनी टीवी के शो 'डेटबाज़' में काम किया है। दूसरी ओर गहना वशिष्ठ मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर विवादों में रहती हैं। पिछले साल जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस सामने आया था, तब इस मामले में गहना वशिष्ठ का नाम भी जुड़ा था। ऐसा दावा किया गया था कि राज कुंद्रा और गहना वशिष्ठ ने मिलकर पोर्न फिल्मों का निर्माण किया था। इसके चलते दोनों को पुलिस कस्टडी में भी लिया गया था। हालांकि, अब दोनों ही जमानत पर जेल से बाहर हैं।
और पढ़ें…
साउथ सिनेमा की 6 सबसे अमीर एक्ट्रेस, जानिए कितनी है इनकी प्रॉपर्टी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।