कहां और क्या कर रही TMKOC की टप्पू सेना? देखें 7 स्टार्स का ट्रांसफॉर्मेशन लुक

Published : Jun 25, 2025, 02:08 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टपु सेना के पुराने सदस्यों से लेकर सोनू तक, जानें उनका क्या हाल है और वो क्या कर रहे हैं।

PREV
17
भव्य गांधी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टपु सेना के लिडर टपु का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था। फिर साल 2017 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। हालांकि, इसे छोड़ने की वजह का उन्होंने खुलासा नहीं किया था। इसके बाद वो गुजराती फिल्मों में काम करने लगे थे। वहीं हाल ही में उन्हें फिल्म केसरी वीर में भी देखा गया था।

27
राज अनादकट

फिर भव्य गांधी के शो छोड़ने का बद राज अनादकट ने शो में टपु का किरदार निभाया था। फिर साल 2022 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वो अपने करियर की ग्रोथ चाहते थे। इस वजह से उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था।

37
झील मेहता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में झील मेहता ने शुरुआती समय में सोनू (सोनालिका भिड़े) का कैरेक्टर प्ले किया था। कुछ समय पहले उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी की थी। वहीं वो अब एक्टिंग से दूर हो गई हैं और अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। साथ ही वो मेकअप आर्टिस्ट भी बन गई हैं।

47
निधि भानुशाली

झील के बाद एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में झील मेहता में दूसरी सोनू का किरदार निभाया था। हालांकि, फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई के चलते इस शो को छोड़ दिया था। वहीं हाल में ही वो अमेजन मिनी के एक शो में दिखाई दी थीं।

57
कुश शाह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए शो को छोड़ दिया था। इस समय वो विदेश से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

67
समय शाह

समय शाह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोगी का किरदार निभाया था। इस शो में काम करते-करते उन्होंने मुंबई में एक खूबसूरत घर भी खरीद लिया था।

77
अजहर शेख

अजहर शेख ने शो में पिंकू का किरदार निभाया है। वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वो इतने साल बाद भी इस शो से जुड़े हुए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories