Published : Jul 11, 2025, 05:11 PM ISTUpdated : Jul 11, 2025, 05:13 PM IST
मॉडल से लेकर रियलिटी स्टार तक, पारस छाबड़ा का सफर दिलचस्प रहा है। स्प्लिट्सविला से बिग बॉस तक, उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रही। इस बीच आइए जानते हैं उनकी अफेयर की पूरी लिस्ट..
पारस छाबड़ा एक फेमस मॉडल, टीवी एक्टर और रियलिटी शो स्टार हैं। उनका जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था। इसके बाद पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और फिर साल 2012 में MTV Splitsvilla 5 में हिस्सा लिया। वो इस शो के विजेता भी बनें। इसके बाद बिग बॉस 13 ने उनकी किस्मत खोल दी और इसकी वजह वो घर-घर में फेमस हो गए।
28
पारस छाबड़ा कर चुके हैं इन सेलेब्स को डेट
वहीं पारस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनका नाम सारा खान, आंकाक्षा पुरी और माहिरा शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। ऐसे में आइए उनके सारे अफेयर्स के बारे में जानते हैं।
38
सारा खान
पारस बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सारा खान को भी डेट कर चुके हैं। दोनों ने एक फिल्म में अपने हॉट सीन से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और सारा ने तो यहां तक कह दिया था कि पारस को नाम जोड़कर फायदा उठाना बंद कर देना चाहिए और अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। पारस छाबड़ा साल 2012 से 2015 तक रिलेशनशिप में थे।
पारस एक्स-स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट और पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को भी डेट कर चुके हैं। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप ओपन कर दी थी, लेकिन बाद में उनके बीच कुछ ठीक नहीं रहा और दोनों अलग हो गए।
58
आकांक्षा पोपिल
पारस ने स्प्लिट्सविला सीजन 5 में हिस्सा लिया था, लेकिन घर से बाहर होने के बाद, उन्होंने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ली। उन्होंने वापसी की और फाइनल में व्रुण और जैस्मिन को हराने के लिए आकांक्षा पोपली को अपना पार्टनर चुना। पारस और आकांक्षा ने अपनी शानदार केमिस्ट्री और अटूट रिश्ते के साथ सीजन जीता, लेकिन शो खत्म होने के बाद, दोनों अलग हो गए।
68
आकांक्षा पुरी
पारस 'विघ्नहर्ता गणेश' की अपनी को-स्टार आकांक्षा पुरी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन साल 2020 में उनका ब्रेकअप हो गाया था।
78
माहिरा शर्मा
पारस का नाम माहिरा शर्मा से भी जुड़ चुका है। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। दोनों इस शो के बाद भी रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
88
पारस छाबड़ा का वर्कफ्रंट
इन दिनों पारस छाबड़ा सिंगल हैं और अपना खुद का पॉडकास्ट "आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा" चला रहे हैं। जहां वो कई सेलेब्स के इंटरव्यू लेते हैं। साथ ही वो एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर रहे हैं। वहीं वो ओटीटी के जरिए एक्टिंग में कमबैक करने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।