जानिए बिग बॉस 19 के 16 कंटेस्टेंट की असली उम्र, कौन है सबसे छोटा?

Published : Aug 27, 2025, 08:00 AM IST

Bigg Boss 19 Contestants Age: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 में 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं इन सेलेब्स की रियल एज के बारे में। साथ ही जानते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट सबसे बड़ा और कौन छोटा है।

PREV
16
कुनिका सदानंद-गौरव खन्ना-बसीर अली

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। वो 61 साल की हैं। अनुपमा फेम गौरव खन्ना की उम्र 43 साल है। बसीर अली एक भारतीय मॉडल और टेलीविजन एक्टर हैं। उनकी उम्र इस समय 30 साल है।

26
नगमा मिराजकर-तान्या मित्तल-जीशान कादरी

नगमा मिराजकर और अवेज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नगमा, आवेज से 4 साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 33 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल 27 सितंबर को 27 साल की हो जाएंगी। गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए मशहूर लेखक और अभिनेता जीशान कादरी 42 साल के हैं।

36
नेहल चुडासमा-अभिषेक बजाज-अवेज दरबार

नेहल चुडासमा की बात करें तो वो इस समय 29 साल की हैं। बिग बॉस 19 के घर में एंटर करने से पहले 22 अगस्त को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक बजाज 32 साल के हैं। डांसर और इन्फ्लुएंसर अवेज दरबार 29 साल के हैं।

46
प्रणित मोरे-नतालिया जानोसजेक-नीलम गिरी

कॉमेडियन प्रणित मोरे 34 साल के हैं। हाउसफुल 5 में काम कर चुकीं पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक 35 साल की हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी 28 साल की हैं।

56
अमाल मलिक-फरहाना भट्ट-मृदुल तिवारी

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक 35 साल के हैं। एक्ट्रेस फरहाना भट्ट, जो जम्मू और कश्मीर से हैं, 28 वर्ष की हैं। पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो इस समय महज 24 साल के हैं।

66
अशनूर कौर-शहबाज बादेशा

अशनूर कौर इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं। वो 21 साल की हैं। शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा अभी घर में नहीं हैं, लेकिन ख़बरों के मुताबिक वो सीक्रेट रूम में हैं और जल्द ही शो में एंटर करने वाले हैं। वैसे उनकी उम्र की बात करें तो वो 34 साल के हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories