'बिग बॉस 19' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, और भी दिलचस्प होता जा रहा है। खासकर मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच का टकराव पिछले कुछ दिनों से ख़ूब सुर्खियां बटोर रहा है। जानिए दोनों की उम्र, नेट वर्थ, फिल्मों और करियर के बारे में.…
बिग बॉस 19 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर उम्र में फरहाना भट्ट से बड़ी हैं। वह भी एक-दो साल नहीं, बल्कि पूरे 6 साल। मालती चाहर 34 साल की हैं और उनका जन्म 5 नवम्बर 1990 को हुआ था। वहीं फरहाना भट्ट की उम्र अभी 28 साल है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका जन्म 1997 में हुआ था।
27
फरहाना भट्ट और मालती चाहर दोनों का बैकग्राउंड
फरहाना भट्ट और मालती चाहर दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दोनों ही आउटसाइडर हैं। फरहाना कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं और इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। वहीं, मालती चाहर भी फिल्मों में अपने दम पर आईं। आगरा, उत्तर प्रदेश में पैदा हुईं मालती के भाई दीपक चाहर इंडियन क्रिकेटर है।
फरहाना भट्ट ने 2016 में 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके हीरो विक्की कौशल के भाई सनी कौशल थे। फिल्म डिजास्टर रही थी। मालती चाहर ने 2018 में उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान स्टारर 'जीनियस' से बॉलीवुड में कदम रखा था और यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, फरहाना ने लगभग 6 फिल्मों में काम किया है। इनमें 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स' के अलावा 'लैला मजनू', 'नोटबुक', 'कंट्री ऑफ़ ब्लाइंड', 'हेवन ऑफ़ हिंदुस्तान' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं। मालती 'जीनियस' के बाद दो और फिल्मों 'हुश' और 'इश्क पश्मीना' में दिखाई दी हैं।
57
फरहाना भट्ट बनाम मालती चाहर: अपकमिंग फ़िल्में
फरहाना भट्ट की आने वाली फिल्मों में 'कश्मीर से' और 'द सागा ऑफ़ राष्ट्रीय राइफल्स' (दृढ़ता और वीरता) शामिल हैं। मालती चाहर को आगे 'वॉकिंग टॉकिंग स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम' में देखा जाएगा।
67
फरहाना भट्ट और मालती चाहर में कौन ज्यादा अमीर
अगर नेट वर्थ की बात करें तो खुद को पीस एक्टिविस्ट बताने वाली फरहाना भट्ट के पास लगभग 1.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक की संपत्ति बताई जाती है। वहीं, मालती चाहर की नेट वर्थ कथिततौर पर 2 करोड़ रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपए तक है।
77
फरहाना भट्ट या मालती चाहर इंस्टाग्राम पर किसके ज्यादा फॉलोअर्स
फरहाना भट्ट और मालती चाहर दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। फरहाना के फॉलोअर्स जहां 9.73 लाख से ज्यादा हैं तो वहीं, मालती को 1.1 मिलियन से ज्यादा प्रोफाइल द्वारा फॉलो किया जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।