Bigg Boss 19 के घर में 5 सबसे बवाली कंटेस्टेंट्स, 2 मचा चुके हैं जमकर गदर

Published : Sep 14, 2025, 08:50 AM IST

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 के शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और आपसी बहसबाजी शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे इनमें विवाद और बढ़ता गया। वीकेंड का वार में सलमान ने कईयों की जमकर खिंचाई भी की थी। हालांकि, इसके बाद भी घर में गदर कम नहीं हुआ।

PREV
16
बिग बॉस 19 के बवाली कंटेस्टेंट्स

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई हैं। इनमें से अभी तक कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ है। वहीं, घर में कुछ सदस्य ऐसे भी है जो हर वक्त बवाल मचाने के लिए तैयार रहते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

26
जीशान कादरी

जीशान कादरी घर में बवाल मचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी भड़क जाते हैं। एक बार कुनिका सदानंद ने उनके प्लेट से खाना निकलवा दिया था तो उन्होंने इसे लेकर घर में जबरदस्त हंगामा किया था। कुनिका को भी खूब बुरा-भरा कहा था।

36
बसीर अली

बसीर अली बहुत ज्यादा शॉर्ट टेम्पर हैं। खासकर जब बिग बॉस 19 के घर में टास्क खेला जाता है। वे टास्क जीतने के लिए हाथापाई तक पर उतर आते हैं। इतना ही नहीं यदि उनकी टीम का कोई मेंबर गलत करता है तो वो उसपर भी भड़क जाते हैं। उनका फरहाना भट्ट से जमकर झगड़ा हो चुका है।

ये भी पढ़ें... बिग बॉस 19 में गहमागहमी के बाद कैप्टन बने अमाल मलिक, कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल

46
अभिषेक बजाज

अभिषेक बजाज जिस दिन से बिग बॉस 19 में आए हैं, तभी से बाकी घरवालों से लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में हुए एक टास्क में उनकी बसीर अली से जमकर लड़ाई हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को गालियां तक दे दी थी। 

56
नेहल चुडासमा

नेहल चुडासमा भी कम बवाली नहीं हैं। वे किसी भी बात को लेकर बड़ा इश्यू बना देती हैं और झगड़ने लगती हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान उन्होंने इस बात को लेकर बवाल मचा दिया था कि अमाल मलिक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। 

66
फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट को तो बिग बॉस 19 में आते ही सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था। बाद में जब उनकी घर में री-एंट्री हुई तो उन्होंने खूब बवाल मचाया। वे दूसरों के मामले में घुसती हैं और फिर झगड़ा करने लगती हैं। उन्होंने नीलम गिरी से बेवजह झगड़ा किया था और बाद में घर में खूब हंगामा हुआ था।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: सलमान नहीं अक्षय और अरशद लगाएंगे क्लास,चौकाएंगे नीलम के सवाल-जवाब

Read more Photos on

Recommended Stories