Bigg Boss 19 से इस हफ्ते कौन होगा बाहर? इन 3 कंटेस्टेंट पर फूटेगा सलमान खान का गुस्सा

Published : Oct 17, 2025, 12:32 PM IST
Salman Khan Bigg Boss, Bigg Boss 19

सार

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। सलमान खान मालती चाहर, शहबाज़ और अमाल मलिक की जमकर क्लास लेंगे। दिवाली स्पेशल एपिसोड में गोविंदा और आयुष्मान खिलखिलाहट और मस्ती से भर देंगे माहौल। 

Bigg Boss 19 Elimination: ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड जब आता है तो सबको इंतज़ार होता है कंटेस्टेंट्स द्वारा की गई गतिविधियों पर होस्ट सलमान खान के रिएक्शन का। साथ ही यह देखने का कि कौन बाहर होने वाला है। इस बार 'बिग बॉस 19 वीकेंड का वार' एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बाहर जहां पूरा देश आतिशबाजी कर रहा होगा तो 'बिग बॉस' के घर के अंदर अलग तरह के धमाके हो रहे होंगे। क्योंकि इस बार सलमान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लेने वाले हैं। खासकर तीन कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिनसे भाईजान काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आएंगे। इसके अलावा इविक्शन में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

मालती चाहर पर बरसेंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 'बिग बॉस 19' की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर पर जमकर बरसने वाले हैं। दरअसल, इस हफ्ते एक झगड़े के दौरान मालती ने घर की कैप्टन नेहल चुदासमा के छोटे कपड़ों पर कमेंट किया था। सलमान इसे लेकर मालती को फटकारते हुए कहेंगे, "तुम कौन होती हो किसी को यह बताने वाली कि उसे क्या पहनना है।"

यह भी पढ़ें : क्यों आग बबूला हुए बिग बॉस, एक-एक को फटकारा-हाथ जोड़ने को मजबूर हुए घरवाले

शहबाज़ बदेशा पर भी फूटेगा सलमान का गुस्सा

सलमान खान एपिसोड के दौरान शहबाज़ बदेशा पर भी भड़कते दिखाई देंगे। दरअसल, शहबाज़ ने इस हफ्ते अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े के दौरान उनकी फैमिलीज को भी घसीटा था, जो सलमान को नागवार गुजरा। वे शाहबाज़ को नसीहत देते दिखाई देंगे कि उन्हें घर के बाहर और अंदर दोनों जगह हदों का ध्यान रखना होगा।

सलमान खान के निशाने पर सबसे ज्यादा अमाल मलिक

सलमान खान के गुस्से का सबसे ज्यादा सामना अमाल मलिक को करना होगा, जिन्होंने कप्तानी टास्क के दौरान नीलम गिरी के घरवालों का लेटर फाड़ने के बाद खाना खाने बैठीं फरहाना भट्ट के आगे से प्लेट छीनकर उसे तोड़ दिया था। इसके अलावा अमाल नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज के चेहरे पर वार करने की वजह से भी सलमान के निशाने पर होंगे, जिसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ था। सलमान के मुताबिक़, अभिषेक बजाज अमाल द्वारा उकसाए जाने के बाद उन पर भड़के थे। अमाल मलिक के लिए इमोशनल लम्हा भी होगा। दरअसल, एपिसोड के दौरान अमाल के पिता डब्बू मलिक घर में एंटर होंगे और बाप-बेटे का यह मिलन सबको इमोशनल कर देगा।

'बिग बॉस 19' के घर में लगेगा सेलेब्स का मेला

दिवाली स्पेशल एपिसोड होने की वजह से इस बार 'बिग बॉस' के घर में सेलेब्स का मेला लगेगा। शान और जैसमिन सैंडलस अपने हिट गानों से कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता भी सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते दिखेंगे। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस मौके पर अपनी फिल्म 'थामा' को प्रमोट करते दिखाई देंगे।

'बिग बॉस 19' से इस हफ्ते का इविक्शन

इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए मालती चाहर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को नॉमिनेट किया गया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि इस हफ्ते किसी का इविक्शन नहीं होगा। दिवाली को देखते हुए ‘बिग बॉस ’ ने यह हफ्ता नो इविक्शन वीक रखा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!