रावण बनकर भी फेमस हुए ये 8 TV स्टार्स, मौत के बाद भी कम नहीं हुई एक की पॉपुलैरिटी

Published : Oct 02, 2025, 08:12 AM IST

देशभर में गुरुवार को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गली-मोहल्ला, चौक-चौहारों के साथ बड़े-बडे मैदानों पर रात में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उन टीवी स्टार्स से बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग सीरियलों में रावण का रोल निभाया।

PREV
19
रावण के रोल में खूब जचे टीवी स्टार्स

टीवी के कई स्टार्स ने डिफरेंट शोज में रावण का रोल प्ले किया। दर्शकों द्वारा इन स्टार्स को रावण के रोल में भी पसंद किया गया और इनके काम भी सराहना भी हुई। आइए, जानते हैं किन सेलेब्स ने रावण का किरदार निभाया। 

29
अखिलेंद्र मिश्रा

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने 2008 में रामायण सीरियल बनाया था। इस शो में रावण का किरदार फेमस एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था। इस रोल में अखिलेंद्र को दर्शकों का प्यार मिला और उनकी अदायगी भी पसंद आई।

39
आर्य बब्बर

टीवी शो संकट मोचन महाबली हनुमान में आर्य बब्बर ने रावण का किरदार निभाया था। ये शो 2015 में आया था। इस सीरियल में आर्य बब्बर के काम पसंद किया गया। खबरों की मानें तो इस किरदार को निभाने के बार उनका करियर ग्राफ ऊपर उठा था।

ये भी पढ़ें... गांधी जयंती पर हर किसी को OTT पर जरूर देखनी चाहिए बापू पर बनी ये 7 मूवी

49
अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल किया था। ये रोल कर वे घर-घर में छा गए थे। लोगों ने उनसे नफरत नहीं की बल्कि उन्हें प्यार दिया। आज वे इस दुनिया में नहीं है, लेकिन जब भी रावण के किरदार की बात चलती है, सबसे पहले उनका ही नाम जहन में आता है। ये सीरियल 1987 में आया था।

59
तरुण खन्ना

मोस्ट पॉपुलर टीवी शो देवों के देव: महादेव में तरुण खन्ना रावण के रोल में नजर आए थे। 2011 में आए इस सीरियल में तरुण के रावण वाले किरदार को थोड़ा मॉर्डन टच दिया गया था। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

69
नरेंद्र झा

2008 में दशानन पर बेस्ड टीवी शो रावण रिलीज किया गया था। शो में एक्टर नरेंद्र झा ने रावण का रोल प्ले किया था। उन्हें अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाया था। इस रोल के बाद उन्हें बिहार का रावण भी कहा जाने लगा था। दरअसल, वे बिहार के रहने वाले हैं।

79
कार्तिक जयराम

2015 में आए टीवी शो सिया के राम में कार्तिक जयराम ने रावण का किरदार प्ले किया था। इस शो में उनके लुक और स्टाइल को मॉर्डन लुक दिया गया था। ये रोल प्ले कर उन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला था।

89
पारस छाबड़ा

टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश, जो 2017 में आया था, में पारस छाबड़ा रावण के रोल में दिखे थे। हालांकि, उनका किरदार दर्शकों को खास इम्प्रेस नहीं कर पाया था, लेकिन सीरियल खूब पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें... OTT पर अक्टूबर 2025 में ये आ रहीं ये 7 हिंदी फ़िल्में-वेब सीरीज, लगेगा कॉमेडी से एक्शन तक का तड़का

99
मनीष वाधवा

2011 में आए टीवी सीरियल कहत हनुमान जय श्री राम में मनीष वाधवा रावण बने थे। कहा जाता है कि मेकर्स ने उनके किरदार को बहुत ज्यादा मॉर्डन अंदाज में पेश किया था, जिसकी वजह से उन्हें पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories