
Kadhalikka Neramillai OTT Update. 29 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म Kadhalikka Neramillai बिना शोर-शराबे के OTT पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है। किरुथिगा उदयनिधि के निर्देशन में बनी यह तमिल फिल्म थिएटर्स में 14 जनवरी 2025 को पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में रवि मोहन, नित्या मेनन, योगी बाबू, विनय राय और टीजे जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है।
फिल्म की स्ट्रीमिंग 11 फ़रवरी से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गई है। यह फिल्म सिर्फ तमिल में नहीं, बल्कि तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में भी यहां एन्जॉय की जा सकती है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। प्लेटफॉर्म की ओर से अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, "Kadhalikka Neramillai 11 फ़रवरी को तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में दस्तक दे रही है।"
Kadhalikka Neramillai को ऑडियंस और क्रिटिक्स की सराहना भले ही मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखाने से चूक गई। फिल्म ने भारत में 9.59 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 10.06 करोड़ रुपए पर सिमट गई।
यह कहानी श्रिया नाम की लड़की की है, जो सिंगल और कुंवारी है। एक ब्रेकअप के बाद श्रिया समाज की परवाह किए बिना IVF से मां बनने का फैसला लेती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बेंगलुरु के एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर के स्पर्म बिना श्रिया की जानकारी के उनके गर्भ में रख दिए जाते हैं। क्लिनिक की ओर से हुई यह गड़बड़ी क्या मोड़ लेती है और कहानी कहां जाकर थमती है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।