
Kangana Sharma Viral Video. एक्ट्रेस और मॉडल कंगना शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सीढ़ियां उतरते हुए लड़खड़ाती और फिर गिरती नज़र आ रही हैं। वीडियो उस वक्त का यह, जब कंगना गुरुवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई थीं और पैपराजी के लोगों को पोज दे रही थीं। कंगना ने इस दौरान बेहद रिवीलिंग ब्लैक शॉर्ट आउटफिट पहना हुआ था, जो पहले से ही इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर था। ऊपर से उनका गिरना तो ट्रोलर्स को सोने पर सुहागा वाली कहावत का सच साबित होना हुआ।
इंस्टाग्राम पर कई हैंडल्स से कंगना शर्मा का वह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वे गिरती हुई नज़र आ रही हैं। दरअसल, कंगना सीढ़ियों से उतर रह थीं, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ा गईं। उन्होंने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की। लेकिन वे संभल नहीं पाईं और धड़ाम से गिर पड़ीं। कंगना ने हाथ के सहारे से खुद को संभाला और फिर वहीं सीढ़ियों पर बैठ कर अपनी हाई हील को सही करने लगीं। उनकी मदद के लिए वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी आईं।
एक इंस्टाग्राम पेज पर कंगना का वायरल वीडियो देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "और कितना गिरेगी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इससे ज्यादा और क्या गिरेगी नंगना शर्मा।" एक यूजर ने लिखा, "पापा की परी उड़ने की कोशिश में थी।" एक यूजर ने लिखा, "इसको बोलते हैं गिरी हुई औरत।" एक यूजर का कमेंट है, "गांजा पीकर फुल नशे में धुत है ये औरत।" एक यूजर ने लिखा, "इतनी पी जो रखी है।"
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, कंगना शर्मा 31 साल की कंगना शर्मा हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फिल्म में छोटी नाम का किरदार निभाया था। वे 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' जैसे टीवी सीरियल्स में भी नज़र आई हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।