सरेआम तौलिए में डांस करती दिखी कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस, टॉवेल को लेकर एक शख्स ने कही ये बात

Published : Jan 30, 2023, 07:57 PM IST
Shraddha Arya

सार

'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सरेआम टॉवेल में डांस करती नजर आ रही हैं।

Shraddha Arya Towel Dance: पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सरेआम टॉवेल में डांस करती नजर आ रही हैं। तौलिए में श्रद्धा आर्य का हॉट डांस देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शाहरुख के गाने पर दिखाए डांस मूव्स : 
वीडियो में श्रद्धा आर्य पिंक कलर का टॉवेल लपेटे डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'करन अर्जुन' का गाना 'जाती हूं मैं, जल्दी है क्या..' सुनाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा- माफ करना मुझे देर हो गई, मैं आना ही नहीं चाहती थी। श्रद्धा के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

एक ने टॉवेल को लेकर किया ऐसा कमेंट : 
एक शख्स ने लिखा- अगर टॉवेल खुल जाता तो फिर? वहीं एक और यूजर ने फायर इमोजी बनाते हुए श्रद्धा के हॉट लुक की तारीफ की। वीडियो में श्रद्धा आर्या अपने रूम में ऑफिस जाने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। हालांकि, इस दौरान वो मस्ती के मूड में नजर आती हैं। श्रद्धा आर्य वीडियो में कभी कपड़े पहनते तो कभी क्रीम लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान की फिल्मों के अलग-अलग गाने बैकग्राउंड में सुनाई देते हैं।

वीडियो को मिल चुके डेढ़ मिलियन व्यूज : 
बता दें कि श्रद्धा आर्य के इस वीडियो पर 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो को 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। श्रद्धा आर्य की बात करें तो वो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता लूथरा के रोल से पॉपुलर हो चुकी हैं। यह सीरियल जुलाई, 2017 से लगातार चल रहा है। इस शो के अब तक 1418 एपिसोड हो चुके हैं।

कौन हैं श्रद्धा आर्य?

श्रद्धा आर्य एक्ट्रेस हैं और उनका जन्म 17 अगस्त, 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। श्रद्धा पहली बार 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने करियर की शुरुआत 2006 में आई तमिल फिल्म कलवनिन कढाली से की थी। श्रद्धा आर्य अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इनमें तुम्हारी पाखी, ड्रीमगर्ल, मजाक मजाक में शामिल हैं। श्रद्धा आर्य ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। श्रद्धा ने 2021 में राहुल नागल से शादी की।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार