OTT पर इस हफ्ते देखें 8 फ़िल्में, एक सुपरहिट रिलीज के 27 दिन बाद ही आ रही!

Published : Apr 20, 2025, 04:12 PM IST

OTT Release This Week: घर बैठे दर्शक OTT पर नई फिल्मों और वेब सीरीज के आने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस हफ्ते यानी 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच भी कई फ़िल्में/वेब सीरीज डिजिटली रिलीज हो रही हैं। जानिए ऐसी ही 8 फिल्मों/वेब सीरीज के बारे में...

PREV
18
1. Andor Season 2

कब रिलीज हो रही : 23 अप्रैल 2025

कहां देखें : जियो हॉटस्टार

यह इंग्लिश वेब सीरीज है, जिसके क्रिएटर टोनी गिरॉय हैं। इसमें डिएगो लूना, काइल सोइलर और एड्रिया अर्जोना जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखाई देंगे।

28
2. L2: Empuraan

कब रिलीज हो रही : 24 अप्रैल 2025

कहां देखें : जियो हॉटस्टार

पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी यह मलयालम फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई 27 दिन बाद ही OTT पर दस्तक दे रही है। मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह और मंजू वॉरियर जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म दुनिया में तकरीबन 325 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। यह 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'लूसिफर' की सीक्वल है।

38
3.Veera Dheera Sooran Part 2

कब रिलीज हो रही : 24 अप्रैल 2025

कहां देखें : प्राइम वीडियो

27 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस तमिल फिल्म में विक्रम, एस. जे. सूर्या, दुशारा विजयन और पृथ्वीराज की अहम् भूमिका है। एस. यू. अरुण कुमार निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

48
4.You Season 5

कब रिलीज हो रही : 24 अप्रैल 2025

कहां देखें : नेटफ्लिक्स

यह अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज का पांचवा और आखिरी सीजन है। माइकल फोले और जस्टिन डब्ल्यू एलओ इसके क्रिएटर हैं। सीरीज में पेन बैडगली, चार्लोट रिची और मैडलिन ब्रेवर जैसे कलाकारों का अहम् रोल है।

58
5.Ayyana Mane

कब रिलीज हो रही : 25 अप्रैल 2025

कहां देखें : Zee5

कन्नड़ भाषा की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसमें मानसी श्रीधर, रमेश इंदिरा और ख़ुशी रवि जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। श्रुति नायडू प्रोडक्शंस ने इस सीरीज का निर्माण किया है।

68
6. Crazxy

कब रिलीज हो रही : 25 अप्रैल 2025

कहां देखें : प्राइम वीडियो

यह बॉलीवुड फिल्म है, जो 28 फ़रवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोहम शाह, मुकेश शाह और अमिता शाह जैसे कलाकार नज़र आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

78
7.Jewel Thief: The Heist Begin

कब रिलीज हो रही : 25 अप्रैल 2025

कहां देखें : नेटफ्लिक्स

सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर स्टारर यह हाइस्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कुकू गुलाटी और रॉबी गुलाटी ने किया है।

88
8.सुपरबॉयज ऑफ़ मालेगांव (Superboys of Malegaon)

कब रिलीज हो रही : 25 अप्रैल 2025

कहां देखें : प्राइम वीडियो

28 फरवरी 2025 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है। फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories