जेल से रिहा हुए राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी, एक्ट्रेस पर किया बड़ा हमला

जेल से रिहा हुए राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी, एक्ट्रेस पर किया बड़ा हमला

Published : Aug 20, 2023, 05:54 PM IST

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राखी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें साजिश के तहत फंसाकर जेल भिजवा दिया था। उनके मुताबिक़, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी कहानी साझा करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी जेल से रिहा हो गए हैं। रविवार को उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल-जवाब करने लगे। आदिल ने मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए। हालांकि, यह जरूर कहा कि उनके साथ बहुत बुरा हुआ है। राखी सावंत और कुछ लोगों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है। आदिल ने मीडिया के लोगों से यह भी कहा कि वे एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपनी तरफ की कहानी सबके साथ शेयर करेंगे। बता दें कि आदिल ने पिछले साल राखी सावंत से शादी की थी और इस साल की शुरुआत में राखी ने उन पर चोरी और प्रताड़ना जैसे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप भी लगाया था। राखी की शिकायत के बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था। फ़रवरी में आदिल की गिरफ्तारी हुई थी और उसी समय से वे मैसूर जेल में बंद थे।

11:26Celebrity Diwali Party 2026: उर्फी जावेद की अदाओं ने लूटी महफ़िल तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी छाया
02:53भारती सिंह ने पैपराजी के साथ की जमकर मस्ती, फिर अचानक बोलीं- पुलिस बुलाओ, देखें VIDEO
03:33'हर एक्टर को मिले आपके जैसी नौकरी' जेठालाल ने किस हरकत को बता दिया बेवकूफी । TMKOC
01:09Viral Video : Isha Malviya को सताई इस शख्स की चिंता, ऑन कैमरा पूछ लिया हाल
01:09Viral Video : भारती सिंह ने इन लोगों से मांगी आधी सैलरी, महंगी पड़ गई ये डिमांड
01:01आधी रात को भारती सिंह ने किसे ऑफर की चाय और फिर ऐसे लिए मजे, WATCH VIDEO
01:05इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने ऐसे लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस के परफेक्ट फिगर के दीवाने हुए लोग; देखें VIDEO
01:03एल्विश यादव ने इस वजह से रेस्टोरेंट में एक शख्स को मारा थप्पड़, देखें VIRAL वीडियो
Read more