राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का जमकर मजाक, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग

राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का जमकर मजाक, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग

Published : Mar 29, 2023, 01:27 PM IST

राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके चलते कोई उनका मजाक उड़ा रहा है तो कोई उन्हें फटकार लगा रहा है। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने उनकी तुलना भूत और चुड़ैल से भी की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर किसी न किसी वजह से अटेंशन बटोरती रहती हैं। अब वे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नक़ल उतारकर उनका मजाक उड़ाने की वजह से चर्चा में हैं। इसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, राखी सावंत मंगलवार शाम मुंबई के अंधेरी इलाके के एक जिम पहुंची थीं। टाइट बॉडीसूट में वे अपनी अदाएं दिखा रही थीं। रखी को देखते ही जिम के बाहर मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और हमेशा की तरह राखी ने भी उनका मनोरंजन किया। इस दौरान राखी ने फिटनेस सेंसेशन डांसर और मॉडल मलाइका अरोड़ा का जमकर मजाक उड़ाया। खासकर उन्होंने उन्हें उनकी चाल की वजह से निशाने पर लिया। राखी ने इस दौरान पैपराजी से कहा, "भैया हमको मलाइका की वॉक बहुत अच्छी लगती है। हम दीवाने हैं मलाइका की वॉक के। आज के बाद हम ऐसे ही चलेंगे।" राखी का वायरल वीडियो देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "वह बहुत ही घटिया है। तुम लानत है राखी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "पेड़ पे रहने वाली चुड़ैल लग रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "भूत घुस गया है।'

और पढ़ें…हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले 'सूरमा' भोपाली के 9 जबर्दस्त डायलॉग्सबेटी न्यासा की बोल्डनेस पर आया अजय देवगन की बीवी काजोल का रिएक्शन, कह गईं इतनी बड़ी बात

पॉपुलर एक्टर ने उड़ाया SRK की 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'पठान' का मजाक, वीडियो गेम से की तुलना

Confirm: परिणीति चोपड़ा बनेगी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की दुल्हन, ऐसे सामने आ गई रिश्ते की बात
 

11:26Celebrity Diwali Party 2026: उर्फी जावेद की अदाओं ने लूटी महफ़िल तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी छाया
02:53भारती सिंह ने पैपराजी के साथ की जमकर मस्ती, फिर अचानक बोलीं- पुलिस बुलाओ, देखें VIDEO
03:33'हर एक्टर को मिले आपके जैसी नौकरी' जेठालाल ने किस हरकत को बता दिया बेवकूफी । TMKOC
01:09Viral Video : Isha Malviya को सताई इस शख्स की चिंता, ऑन कैमरा पूछ लिया हाल
01:09Viral Video : भारती सिंह ने इन लोगों से मांगी आधी सैलरी, महंगी पड़ गई ये डिमांड
01:01आधी रात को भारती सिंह ने किसे ऑफर की चाय और फिर ऐसे लिए मजे, WATCH VIDEO
01:05इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने ऐसे लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस के परफेक्ट फिगर के दीवाने हुए लोग; देखें VIDEO
01:03एल्विश यादव ने इस वजह से रेस्टोरेंट में एक शख्स को मारा थप्पड़, देखें VIRAL वीडियो
Read more