अपनी लग्जरी कार में मस्ती कर रही थीं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने बीच सड़क रोक लिया!

अपनी लग्जरी कार में मस्ती कर रही थीं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने बीच सड़क रोक लिया!

Published : Jul 14, 2023, 01:56 PM IST

राखी सावंत को मुंबई की सड़कों पर तफरी काटते देख पुलिस ने उन्हें बीच सड़क ही रोक लिया। इस मौके से एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत (Rakhi Sawant) गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर तफरी काटने निकलीं। अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार का सन रूफ खोलकर वे मस्ती करते हुए जा रही थीं और हमेशा की तरह पैपराजी के लोग उनके पीछे-पीछे भाग रहे थे। इसी दौरान वहां से मुंबई पुलिस की कार भी निकली। पुलिस ने राखी को देखते ही कार रोक ली। राखी भी कार सड़क किनारे लगाकर सहजता से पुलिस गाड़ी के पास पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस से उनकी बातचीत हुई। राखी ने उन्हें बताया कि उनके पीछे आ रहे लोग मीडिया के लोग हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ पोज दिए और कहा, "मुंबई पुलिस अपनी है।" कुछ देर बात करने के बाद पुलिस  वहां से चली गई और राखी फिर अपनी मस्ती में मस्त हो गईं। राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "किसी को दिखा नहीं, वो पैसे देकर निकली।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "कौन कौन चाहता है इसे पुलिस उठा ले जाए।" एक यूजर ने लिखा है, "कभी उर्फी (जावेद) को भी रोक लो ऐसे और हेल्प करो कपड़े डोनेट करके उसे।"

और पढ़ें…

इंडिया के 5 सबसे महंगे विलेन! लिस्ट में बॉलीवुड नहीं, साउथ का दबदबा

11:26Celebrity Diwali Party 2026: उर्फी जावेद की अदाओं ने लूटी महफ़िल तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी छाया
02:53भारती सिंह ने पैपराजी के साथ की जमकर मस्ती, फिर अचानक बोलीं- पुलिस बुलाओ, देखें VIDEO
03:33'हर एक्टर को मिले आपके जैसी नौकरी' जेठालाल ने किस हरकत को बता दिया बेवकूफी । TMKOC
01:09Viral Video : Isha Malviya को सताई इस शख्स की चिंता, ऑन कैमरा पूछ लिया हाल
01:09Viral Video : भारती सिंह ने इन लोगों से मांगी आधी सैलरी, महंगी पड़ गई ये डिमांड
01:01आधी रात को भारती सिंह ने किसे ऑफर की चाय और फिर ऐसे लिए मजे, WATCH VIDEO
01:05इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने ऐसे लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस के परफेक्ट फिगर के दीवाने हुए लोग; देखें VIDEO
01:03एल्विश यादव ने इस वजह से रेस्टोरेंट में एक शख्स को मारा थप्पड़, देखें VIRAL वीडियो
Read more