
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच और सेक्शुअल हैरेसमेंट के केस कई बार सुनने को मिलते हैं। 2018 में कईयों ने सामने आकर खुद के साथ हुए हैरेसमेंट की कहानी सुनाई थी। उस दौरान काफी हंगामा मचा था। इसी में एक नाम जो सबसे ज्यादा उछला वो था डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) का। कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद 54 साल के हो गए हैं। साजिद का जन्म 23 नवंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। साजिद फिल्मों या फिर टीवी शोज के ज्यादा हैरेसमेंट मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 10 साल में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। वे आखिरी बार सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे। इस शो में साजिद को देखकर कईयों ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की मांग भी की थी।
2018 में इंडिया में मीटू मूवमेंट ने खूब जोर पकड़ा था। इस दौरान साजिद खान पर कई फीमेल कलीग्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साजिद पर मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुवर, अहाना कुमरा, डिंपल पाउला, शर्लिन चोपड़ा और एक पत्रकार ने भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं बीबीसी टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड (2021), जो एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या पर थी, में जिया की बहन करिश्मा खान ने भी साजिद पर जिया का उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कहा जाता है कि इन आरोपों के कारण इंडियन फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद पर फिल्मों का निर्देशन करने पर प्रतिबंध लगा दिया। बाद में इसे एक साल बाद हटा दिया गया था। हालांकि, साजिद ने सभी आरोपों से इनकार किया था। बाद में साजिद को हाउसफुल 4 (2019) का निर्देशन नहीं करने दिया गया था और उनकी जगह फरहाद सामजी ने फिल्म के डायरेक्टर की कमाल संभाली थी।
सेक्शुअल हैरेसमेंट मामलों में फंसने के बाद साजिद खान ने कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की। हालांकि, वे 2022-23 में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए। शो में उनकी एंट्री होने पर काफी बवाल मचा था। सोशल मीडिया पर कईयों ने शो के मेकर्स से साजिद को घर से बाहर करने की भी अपील की थी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ था। आपको बता दें कि साजिद ने कई टीवी शोज होस्ट किए है और कुछ सीरियलों में तो वे बकायदा गेस्ट बनकर भी पहुंचे थे।
साजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में टीवी शो मैं भी डिटेक्टिव के होस्ट के तौर पर की थी। फिर उन्होंने म्यूजिक काउंटडाउन शो इक्के पे इक्का होस्ट किया था, जो 1996 में आया था। साजिद ने कहने में क्या हर्ज है में शो में ट्रिपल रोल प्ले किया था। इस शो के 200 एपिसोड बने थे, जो 1997 से 2001 तक प्रसारित हुए थे। उन्होंने 1990 में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो साजिद नंबर 1 भी किया। उनका अगला शो 2005 में सुपर सेल था। 2008 में उन्होंने एक टॉक शो साजिद्स सुपरस्टार्स को होस्ट किया था और इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 2 के जज भी रहे। इसके अलावा टेरेंस लुईस और शिल्पा शेट्टी के साथ, साजिद ने नच बलिए सीजन 5 (2012-2013) और सीजन 6 (2013-2014) भी जज किया था।
साजिद खान ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म डरना जरूरी है(2006) से की, जिसमें छह शॉर्ट स्टोरिज दिखाई गईं थीं। इसके बाद उन्होंने हे बेबी (2007), हाउसफुल (2010) और हाउसफुल 2 (2012) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। साजिद ने हिम्मतवाला (2013) और हमशकल्स (2014) का निर्देशन किया। ये दोनों ही फिल्में महाडिजास्टर रही। 2014 के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई। उन्होंने मैं हूं ना, मुझसे शादी करोंगी, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया।
ये भी पढ़ें…
बिहार के MLA की हीरोइन बेटी: अदाएं कातिलाना, पर एक्टिंग में ZERO
बॉलीवुड की 10 सबसे बकवास फिल्में, 5 में थे TOP क्लास स्टार्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।