
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 में आए दिन धमाके देखने को मिल रहे हैं। घर में धीरे-धीरे सदस्यों की संख्या कम हो रही है। बताया जा रहा है मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके बाद बिग बॉस द्वारा इस वीक के लिए नॉमिनेशन कराए गए हैं। खबरों की मानें तो इस बार पूरा का पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। अब कौन घर से आउट होता है ये तो वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ही बताएंगे। वीकेंड का वार का शनिवार-रविवार को प्रसारित किया जाता है।
बिग बॉस 19 में इस बार नॉमिनेशन टास्क में बहुत बड़ा गेम हो गया। दरअसल गौरव खन्ना के कैप्टन बनने की लालच ने पूरे के पूरे घर को इस वीक के लिए नॉमिनेट कर दिया। हुआ यूं कि बिग बॉस ने उन्हें दो ऑप्शन दिए थे कि या तो वे कैप्टन बन जाए या फिर पूरा घर को नॉमिनेट होने दें। गौरव ने कैप्टेंसी की लालच में खुद को कप्तान बना दिया। हालांकि, उनकी कैप्टेंसी भी ज्यादा टाइम के लिए नहीं रही। आपको बता दें कि इस वीक के लिए अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, मालती चाहर, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद और अशरूर कौर नॉमिनेट हुए है। मृदुल तिवारी का मिड-वीक एविक्शन हो गया है, ऐसे में अब कौन है वो दूसरा सदस्य जो घर से बेघर होगा, ये होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में बताएंगे। वैसे सूत्रों का कहना है कि फरहाना भट्ट या प्रणित मोरे के बेघर होने के चांसेस ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना के साथ बड़ा कांड, कैप्टेंसी टास्क में जबरदस्त उलट-फेर
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- सुनिए अमाल मलिक की कहानी उन्हीं की जुबानी। इस प्रोमो में वे अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुना रहे हैं, जिसमें वे बता रहे हैं कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म या म्यूजिक में कोई रुचि नहीं थी, वे स्पोर्ट्स में जाना चाहते थे। अमाल की बातें सुनने से बाद गौरव खन्ना और प्रणित मोरे में भी अपनी कहानियां सुनाई। फिर सभी हंसने लगे। शो से जुड़ा एक प्रोमो और सामने आया है। इस शेयर कर लिखा- फरहाना के दिल को छू गई कुनिका जी की एक बात, क्या हो रही है बिग बॉस के घर में एक क्यूट कनेक्शन की शुरुआत? इसमें फरहाना की बात सुनकर कुनिका काफी इमोशन हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाती हैं। इसके बाद फरहाना कहती है- सबको कह दो कुनिका जी की नई बेटी आ गई हैं। ये सुनते ही तान्या मित्तल का चेहरा उतर जाता है। फैन्स इस प्रोमो वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 में बचे 9 कंटेस्टेंट, कौन से 5 सदस्यों में होगी फिनाले ट्रॉफी के लिए जंग?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।