शहनाज गिल ने पिता की पंजाब पुलिस ने खोली पोल, बताया सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा

Published : Mar 13, 2024, 10:29 AM IST
shehnaaz gill father misused security cover by punjab polic

सार

Shehnaaz Gill Father Misused Security Cover. खबरों की मानें तो शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को हाल ही में पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया और उनसे 50 लाख रुपए मांगे। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस मामले में ऐसा खुलासा किया कि सभी चौंक गए। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज के पिता को पाकिस्तान से धमकी भर फोन आया था और उनसे 50 लाख रुपए देने की मांग की गई थी। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और उन्हें सिक्योरिटी मुहैया करवाई। हालांकि, अब पंजाब पुलिस ने उनपर सिक्योरिटी कवर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनकी पूरी पोल खोल दी। वहीं, खबर की मानें तो संतोख सिंह सिक्योरिटी कवर की आड़ में अपना ऑर्गेनाइजेशन चला रहे थे। इस मामले में पंजाब डीएसपी ने तुरंत एक्शन लेने की भी बात कही है। कहा जा रहा है कि शहनाज के पिता की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

पुलिस ने खोली शहनाज गिल के पिता की पोल

बाबा बकाला के पुलिस सुपरिटेंडेंट सुरिंदर पाल सिंह ने संतोख सिंह पर पंजाब पुलिस की सुरक्षा का मिसयूज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शहनाज के पिता को सिक्योरिटी दी गई थी क्योंकि वे एक संगठन चलाते हैं। उन्हें चेतावनी भी दी गई था कि वे सिक्योरिटी का गलत इस्तेमाल ना करें लेकिन उन्होंने ऐसे नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो मामले का शहनाज के पिता ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे पुलिस दो महीने पुराना बता रही हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि संतोख के खिलाफ 6 केस भी दर्ज है।

शहनाज गिल ने पिता ने किया रिएक्ट

पंजाब पुलिस द्वारा लगाए गए इल्जामों के बाद शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेसलेस हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा था तो पुलिस ने 2 महीने इंतजार क्यों किया। पुलिस ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि उन्होंने वीडियो को पब्लिकली कर दिया है। उन्होंने यह भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के इस दावे पर भी सवाल कर रहे हैं कि वीडियो में जो फोन कॉल अगर वो फर्जी है तो पुलिस इसकी जांच क्यों कर रही है।

- आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि संतोख सिंह सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले 2021 में तब भी वे लाइमलाइट में आए थे जब दो बाइक सवार ने उनपर गोलियां चलाई थी।

ये भी पढ़ें...

बॉलीवुड के इतिहास की वो 10 फिल्में, जिन्हें मिली सबसे बड़ी ओपनिंग

Kriti-Pulkit Wedding: मेहंदी-हल्दी और फेरे, जानें कब होगी कौन सी रस्म

इन 7 बॉलीवुड STAR के पास है सबसे ज्यादा पैसा, 5वें नंबर वाला सबसे रईस

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की