सुष्मिता सेन के भाई भाभी का हुआ तलाक, राजीव सेन ने फोटो शेयर कर कही चारू असोपा के लिए ये बात

Published : Jun 08, 2023, 03:25 PM ISTUpdated : Jun 08, 2023, 03:46 PM IST
Rajeev Sen and Charu Asopa are officially divorced

सार

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनका एक्ट्रेस चारू असोपा से ऑफिशियल डिवोर्स हो गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों का तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद राजीव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि चारू से अलग हो गए हैं, लेकिन वो दोनों हमेशा अपनी बेटी के माता पिता रहेंगे।

राजीव सेन ने लिखा इमोशनल नोट

राजीव सेन ने अपनी और चारू की फोटो शेयर कर नोट में लिखा, ‘लाइफ में कभी भी गुडबाय नहीं होता है। सिर्फ दो लोग होते हैं, जो एक दूसरे को संभाल नहीं पाते तो वह अलग हो जाते हैं। हमारे बीच में प्यार हमेशा जिंदा रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के माता और पिता रहेंगे।’ इस फोटो में राजीव ने चारू को हग कर रखा है। वहीं दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, चारू के चेहरे की खुशी भी देखने लायक है।

5 साल भी नहीं चल पाई राजीव सेन और चारू असोपा की शादी

चारू और राजीव ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। उसके बाद साल 2021 में चारू ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम जियाना है। बेटी के पैदा होने के कुछ दिन बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। इसके बाद साल 2022 में चारू ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की वो राजीव से तलाक लेने जा रही हैं। इसके बाद से ही चारू और राजीव अलग-अलग रहने लगे। दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारने की कई बार कोशिश की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और अब साल 2023 में दोनों एक-दूसरे से ऑफिशियली अलग हो गए।

और पढ़ें..

'मुझे बुड्ढा खूसट कहा जा रहा..' ट्रोलर्स से परेशान हुए आशीष विद्यार्थी, 57 की उम्र में दूसरी शादी करनी पड़ी भारी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?