तारक मेहता की बबीता जी की रईसी उड़ा देगी होश, इन 3 तरीकों से करती हैं तगड़ी कमाई

Published : Jul 02, 2025, 03:12 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji: हाल में खबर आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल कर रही मुनमुन दत्ता शो छोड़ रही है। हालांकि, ये सब अफवाह निकली। इसी बीच आपको बबीता जी की लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में बता रहे हैं।

PREV
16

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता, बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वे शो छोड़ रही है। हालांकि, उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वे शो नहीं छोड़ रही और अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग कर रही हैं।

26

वैसे, आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले ही दिन से जुड़ी हुई हैं। मतलब जब शो 2008 में शुरू हुआ था बबीता जी भी इसका हिस्सा थीं।

36

इसी बीच आपको मुनमुन दत्ता की लाइफस्टाइल के बारे में बताते है। मुनमुन लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। 2021 में उनकी संपत्ति 29 करोड़ थी, जो 2025 में बढ़कर 40 करोड़ तक पहुंच गई है।

46

मुनमुन दत्ता की कमाई का सोर्स वैसे तो सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। वे एक एपिसोड का के लिए 50 से 75 हजार रुपए तक फीस लेती हैं। हालांकि, इसके अलावा वे इंस्टाग्राम पोस्ट और यूट्यूब चैनल से भी तगड़ी कमाई करती हैं।

56

मुनमुन दत्ता मुंबई में रहती हैं। यहां उनका आलीशान फ्लैट है। उनके इस फ्लैट की कीमत करीब 1.80 करोड़ है। उनके पास 2 कार है- एक टोयोटा इनोवा, जिसकी कीमत 17 लाख है और दूसरी मारुति सुजुकी हैचबैक, जिसकी कीमत 10 लाख है।

66

बता दें कि मुनमुन दत्ता का फूड बिजनेस भी है। उन्होंने अपने राखी भाई केयुर सेठ के साथ मिलकर 2022 में फूड बिजनेस शुरू किया था। वे चा थेपला, द मॉन्क स्पून, Feb87, बॉलीवुड जूस फैक्ट्री नाम के फूड जॉइंट्स चलाती हैं, जिससे भी करोड़ों की कमाई करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories