
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। वहीं अब यह शो इस वजह से चर्चा में है, क्योंकि इसमें जेठालाल और बबीता जी कई दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता लंबे समय से चल रहे इस शो को छोड़ दिया है। वहीं अब इस शो के मेकर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी गोकुलधाम सोसायटी के सदस्यों के इर्द - गिर्द घूमती है, जो एक भूतिया बंगले में जाते हैं, जिसमें बापूजी, पोपटलाल, अंजलि और सोढ़ी जैसे किरदार नजर आते हैं। हालांकि, इस वेकेशन सीक्वेंस में फैंस के पसंदीदा जेठालाल और बबीता जी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है।
वहीं इस बारे में बात करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी शो का हिस्सा हैं। शो में दिखाया गया है कि जेठालाल बिजनेस ट्रिप पर गए हैं, वहीं बबीता जी और अय्यर को चल रही कहानी के हिस्से के रूप में महाबलेश्वर में छुट्टियां मनाते हुए दिखाया गया है। ऐसे में जल्द ही शो में उनको भी दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी दोनों ही शुरुआत से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रहे हैं। दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता दोनों ही शो की शुरुआत से इससे जुड़े हुए हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। शो में पिछले कुछ सालों में कई सेलेब्स शो छोड़ चुके हैं। दिशा वकानी, झील मेहता, भव्य गांधी, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री, राज अनादकट और नेहा मेहता जैसे कलाकार इस शो को छोड़ चुके हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि दिलीप जोशी - मुनमुन दत्ता की शो में कब वापसी होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।