लो Fake निकली Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नई दयाबेन की एंट्री की खबर

Published : Apr 01, 2025, 09:37 AM IST
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि शो को नई दयाबेन मिल गई है। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो ये खबर फेक है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर शो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि शो लंबे इंतजार के बाद आखिरबार नई दयाबेन मिल गई है। इस खबर के वायरल होते ही फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया था। बताया गया था कि दिशा वकानी (Disha Vakani) की जगह काजल पिसल (Kajal Pisal) शो में दयाबेन का रोल प्ले करती नजर आएंगी। हालांकि, अब जो ताजा जानकारी सामने आई है, उसे सुनने के बाद दर्शकों को जोरदार झटका लगा है। काजल पिसल ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है।

दयाबेन बनने की खबर को काजल पिसल ने बताया फेक

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के किरदार भी घर-घर की पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि, शादी के बाद दयाबेन यानी दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया था। लेकिन वे अभी तक शो में नहीं लौटी हैं। दर्शक सालों से दिशा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नई दयाबेन मिल गई है और ये किरदार काजल पिसल प्ले करेंगी। हालांकि, काजल ने इन सभी बातों को फेक बताया है। उन्होंने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। काजल ने बताया कि इस अफवाह के बाद कई फोन कॉल और मैसेज आ रहे है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए काजल पिसल ने दिया था ऑडिशन

काजल पिसल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2022 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए ऑडिशन दिया था। उसी ऑडिशन की फोटोज अब वायरल हो रही हैं। लेकिन दयाबेन का रोल करने वाली खबरें एकदम फर्जी है। बता दें कि काजल के ऑडिशन के बाद शो के मेकर्स ने उन्हें कभी रोल के लिए कॉल नहीं किया। आपको बता दें कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी लंबे समय से दिशा वकानी को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली है। दिशा ने 2015 में शादी के बाद शो से ब्रेक लिया था। इसके बाद दोबारा शो में नहीं लौटी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की