
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता थे, जिसकी वजह से सभी लोग काफी परेशान थे। हालांकि अब वो घर वापस आ गए हैं। ऐसे में अब हाल ही में गुरुचरण सिंह ने एक इंटरव्यू में पहली बार इसके पीछे की वजह बताई है।
गुरुचरण सिंह कही यह बात
गुरुचरण सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं इस बारे में जल्द ही आप लोगों को बताऊंगा। वो क्या वजह है, जिसने मुझे अकेले जाने पर मजबूर किया, वो जल्द बताऊंगा। बस मुझे थोड़ा सा वक्त दीजिए। अभी मुझे कुछ लीगल फॉर्मैलिटीज पूरी करनी हैं, कुछ बता नहीं सकता। एक बार वो हो जाए तो मैं सबसे आराम से बात करूंगा इस बारे में।' इसके साथ ही गुरुचरण सिंह ने कहा कि चुनाव की वजह से उनका काम अटक गया है। कोर्ट से जुड़ी कुछ चीजों पर काम बाकी है।
गुरुचरण सिंह ने अपनी हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा, 'कुछ दिन पहले मेरे सिर में अचानक तेज दर्द उठा था, पर अब मैं ठीक हूं। अब मेरे साथ धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है।'
क्या है पूरा मामला?
अभिनेता गुरुचरण सिंह इस साल 22 अप्रैल से लापता थे। वो हाल ही में अपने दिल्ली स्थित घर लौट आए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के बाद एक्टर गुरुचरण इस समय खूब चर्चा में हैं। भले ही उनका किरदार शो में सबसे लोकप्रिय लोगों में से एक था, गुरुचरण ने 2013 में इसे छोड़ दिया, लेकिन अगले साल वापस लौट आए। उसके बाद उन्होंने 2020 में फिर से शो छोड़ दिया। बता दें गुरुचरण की जगह अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली।
और पढ़ें..
मनोज बाजोपेयी की वह हरकत, जिसे देख पत्नी भी बीच बाज़ार उनसे बना लेती है दूरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।