
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' (Ali Baba : Dastaan-E-Kabul) की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस में जेल में बंद अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) की बहन फलक नाज (Falaq Naaz) अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद शीजान और फलक की मां कहकशां फैजी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर फलक नाज़ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर आंख बंद किए लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर के ऊपर अंग्रेजी में SABAR लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में उन्होंने इमोशनल नोट लिखा है और सवाल उठाया है कि आखिर उनके परिवार को किस बात की सजा मिल रही है।
बिना सबूत जेल में बंद है बेटा
कहकशां ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मुझे बस यह समझ नहीं आ रहा है कि हमारी फैमिली को सजा किस बात की मिल रही है और क्यों?शीजान मेरा बेटा पिछले एक महीने से बिना किसी सिंगल सबूत के कैदियों की तरह जेल में सजा काट रहा है। मेरी बच्ची फलक हॉस्पिटल में एडमिट है। शीजान का छोटा भाई जो औटिस्टिक है। क्या एक मां को किसी दूसरे के बच्चे को मां जैसा प्यार देना गुनाह है? या इलीगल है?"
'हमारा गुनाह क्या है?'
शीजान की मां ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "क्या फलक का तुनिशा को छोटी बहन की तरह प्यार करना गुनाह था या इलीगल था। या फिर शीजान और तुनिशा को अपने रिलेशनशिप को स्पेस देना या ब्रेकअप करना गुनाह था या वो भी इलीगल था? क्या हमें उस बच्ची को प्यार करने के लिए, उससे प्यार करने का हक़ नहीं था , क्योंकि हम मुस्लिम हैं? हमारा गुनाह क्या है?" यह पोस्ट शीजान की दूसरी बहन शफक नाज़ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
दिसंबर 2022 में हुआ तुनिशा का निधन
24 दिसंबर 2022 को 20 साल की तुनिशा शर्मा ने 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर ख़ुदकुशी कर ली थी। इसके बाद 25 दिसंबर को मुंबई पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड रहे शीजान खान को उन्हें ख़ुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शीजान पर यह आरोप तुनिशा की मां और बाक़ी फैमिली मेंबर्स ने लगाया है। तब से लेकर अब तक शीजान जेल में ही बंद हैं। इसी महीने की शुरुआत में पालघर कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज की थी।
और पढ़ें…
Selfiee: फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं अक्षय कुमार? जानिए खुद सुपरस्टार ने क्या कहा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।