'खतरों के खिलाड़ी' का नाम सुन घबराईं उर्वशी ढोलकिया, VIDEO में जानिए क्यों नहीं करना चाहतीं यह शो?

'खतरों के खिलाड़ी' का नाम सुन घबराईं उर्वशी ढोलकिया, VIDEO में जानिए क्यों नहीं करना चाहतीं यह शो?

Published : Jul 09, 2023, 03:12 PM IST

उर्वशी ढोलकिया को लोग 'कसौटी जिंदगी की' की कोमोलिका के रूप में जानते हैं। वे 'बिग बॉस' के 6ठे सीजन की विजेता रही हैं। उन्होंने 'नच बलिए' के 9वें सीजन में भी बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने शनिवार रात अपने जन्मदिन की पार्टी होस्ट की, जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने इस दौरान ना केवल मीडिया के सामने अपने दोनों बेटों सागर और क्षितज के साथ पोज दिए, बल्कि मीडिया के लोगों के साथ संवाद भी किया। 45 साल की उर्वशी ने बातचीत के दौरान अपने करियर पर भी बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रियलिटी शो करने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि वे दो रियलिटी शो कर चुकी है और अब कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहतीं। जब उर्वशी से पूछा गया कि वे 'खतरों के खिलाड़ी' में क्यों नहीं जाना चाहतीं तो उन्होंने कहा, “मुझे मच्छरों से प्रॉब्लम है, आप लोग मगरमच्छों के बीच डाल रहे हैं।” बता दें कि उर्वशी ने 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट काम किया है। फिक्शन शोज की बात करें तो उन्हें पिछली बार 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में देखा गया था। 

और पढ़ें…

45 की उम्र में बेटों से छोटी दिखीं उर्वशी ढोलकिया, देखें 9 Pics
 

11:26Celebrity Diwali Party 2026: उर्फी जावेद की अदाओं ने लूटी महफ़िल तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी छाया
02:53भारती सिंह ने पैपराजी के साथ की जमकर मस्ती, फिर अचानक बोलीं- पुलिस बुलाओ, देखें VIDEO
03:33'हर एक्टर को मिले आपके जैसी नौकरी' जेठालाल ने किस हरकत को बता दिया बेवकूफी । TMKOC
01:09Viral Video : Isha Malviya को सताई इस शख्स की चिंता, ऑन कैमरा पूछ लिया हाल
01:09Viral Video : भारती सिंह ने इन लोगों से मांगी आधी सैलरी, महंगी पड़ गई ये डिमांड
01:01आधी रात को भारती सिंह ने किसे ऑफर की चाय और फिर ऐसे लिए मजे, WATCH VIDEO
01:05इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने ऐसे लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस के परफेक्ट फिगर के दीवाने हुए लोग; देखें VIDEO
01:03एल्विश यादव ने इस वजह से रेस्टोरेंट में एक शख्स को मारा थप्पड़, देखें VIRAL वीडियो