YRKKH के 5 Tufaan: क्या इस लड़के के साथ भाग जाएगी चारू?

Published : Apr 30, 2025, 12:53 PM IST

अभीर और चारू घर से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन कृष उन्हें देख लेता है। अरमान और अभीरा, अबीर को खरी-खोटी सुनाते हैं। क्या कियारा के पैरों में गिरने से अबीर का फैसला बदलेगा?

PREV
16

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ड्रामा कम नहीं हो रहा है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि अभीर और चारू के अफेयर के बारे में सबको पता चल गया है। ऐसे में सभी उन्हें खरी खोटी सुनाने लगते हैं।

26

अब शो में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान को अभीरा के खिलाफ भड़काते हुए कहेगी कि अभीरा की वजह से दक्ष को चोट लग गई। ऐसे में अपमान सोचने लगेगा कि अभीरा होने वाले बच्चे का ध्यान नहीं रख पाएगी।

36

वहीं रूही ये सब बातें सुन लेगी। इसके बाद वो अरमान को समझाएगी कि वो गलत सोच रहा है। इसके बाद अरमान को अपनी गलकी का अहसास होगा। इसके बाद अरमान-अभीरा का रोमांस दिखाया जाएगा।

46

दूसरी तरफ अभीर-चारू घर से भागने का प्लान बनाएंगे। हालांकि, इस दौरान दोनों का ये प्लान फ्लॉप हो जाएगा, क्योंकि चारू को कृष देख लेगा। इस दौरान चारू उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो किसी की नहीं सुनेगा।

56

इसके बाद कृष जाकर अपनी बहन चारू को कमरे में बंद कर देगा। चारू के ना आने पर अबीर भी निराश होकर वहां से चला जाएगा। वहीं ये सारी बातें अरमान-अभीरा को पता चाल जाएगी। ऐसे में दोनों अबीर को खरी खोटी सुनाएंगे।

66

इस दौरान अभीरा कहेगा कि वो कियारा के साथ नहीं रहना चाहता है। यह सब सुनकर कियारा, अभीर के पैरों में गिरकर शादी न तोड़ने के लिए कहेगी। हालांकि, इस दौरान अबीर उसकी एक नहीं सुनेगा।

Read more Photos on

Recommended Stories