
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) सोमवार को दुबई में इंडिया एक्सपो (India Expo, Dubai) में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डांस करते नजर आए। दरअसल, भारत की आजादी का 75वां वर्षगांठ (Azadi ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, वहां इंडिया पवेलियन में द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (The Global Reach of Indian media and Entertainment Industry) पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बातचीत करने के लिए थे।
लेकिन रणवीर ने उनको मंच पर डांस करने को किया मजबूर
कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचे एक्टर रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में चिल्लाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को डांस करने की गुजारिश करने लगे। लाल सूट में रणवीर मंच पर खुद डांस करते हुए अनुराग ठाकुर को भी खींच लाए। उधर, मौजूद दर्शक भी जोश में आ गए और चिल्लाने लगे। बूम बॉक्स ने अभिनेता की ब्लॉकबस्टर फिल्म "बाजीराव मस्तानी" का हिट गाना "मल्हारी" बजाना शुरू कर दिया। फिर क्या था, रणवीर सिंह के स्टेप्स पर अनुराग ठाकुर भी थिरक उठे। देखते ही देखते पूरी महफिल जवां हो उठी।
दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन में बड़ी भीड़ जुट रही
दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। लोग योग, आयुर्वेद, पर्यटन, कपड़ा, ब्रह्मांडीय दुनिया और सिनेमा जगत सहित भारतीय प्रदर्शनियों को देखने के लिए उत्साहित हैं। लगभग 17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन का दौरा किया है।
एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत को विश्व का कंटेंट उपमहाद्वीप बनाना है। इससे भारत में लाखों नौकरियां पैदा हो सकती हैं और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट बनाने में मदद मिल सकती है।
क्या कहा रणवीर सिंह ने?
फिल्म एक्टर रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कंटेंट विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कगार पर है। भारतीय मनोरंजन विश्व स्तर पर विस्फोट करने जा रहा है। हमारी कहानियां लोगों को पसंद की जा रही हैं और सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में लोग भारतीय फिल्मों के माध्यम से भारत से जुड़ते हैं।
यह भी पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।