'मेरे बच्चे को फटा दूध पिला रही थी और खुद सीरियल देख रही थी मेड', यह देख SHOCKED थी एक्ट्रेस

Published : Mar 02, 2026, 09:51 PM IST
'मेरे बच्चे को फटा दूध पिला रही थी और खुद सीरियल देख रही थी मेड', यह देख SHOCKED थी एक्ट्रेस

सार

मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ने एक दर्दनाक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी गैर-मौजूदगी में बच्चे की देखभाल करने वाली मेड ने उसे फटा हुआ दूध पिला दिया था, जबकि बच्चा उसे बार-बार थूक रहा था.

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी को कौन नहीं जानता. अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिल जीते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ज़िंदगी का एक ऐसा कड़वा अनुभव शेयर किया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. उर्वशी ने बताया कि कैसे डिलीवरी के बाद वह डिप्रेशन से गुज़र रही थीं और जब वह शूट पर होती थीं, तो उनकी मेड बच्चे के साथ क्या करती थी. एक दिन जब वह शूटिंग से जल्दी घर लौटीं तो जो देखा, उससे उनके होश उड़ गए.

उर्वशी ने एक इंटरव्यू में बताया, "मैं डिप्रेशन में थी. मुझसे काम नहीं हो पा रहा था. मैं बच्चे को घर पर मेड के भरोसे छोड़कर काम पर जाती थी. मेरे मन में हमेशा यही चिंता रहती थी कि वो बच्चे को ताज़ा दूध दे भी रही है या नहीं. एक दिन मैं शूट से घबराकर जल्दी घर आ गई."

उन्होंने कहा, "मैंने जो सोचा था, वही हो रहा था. मैं जब घर पहुंची तो देखा कि बच्चे को सोफे पर लिटाकर वो उसे दूध पिला रही थी और खुद टीवी सीरियल देख रही थी."

उर्वशी बताती हैं, "उस दिन मैं शाम 5 बजे ही आ गई थी. मैंने जब दूध देखा तो वो फट चुका था. शायद दोपहर में ही बनाकर रख दिया होगा. बच्चा दही जैसा हो चुका दूध मुंह से बाहर निकाल रहा था. ये देखते ही मैंने उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया और फौरन घर से जाने को कहा. अगले दिन से मेरी घबराहट और बढ़ गई. इसलिए, जितना हो सका, मैंने बच्चे के सारे काम खुद ही किए. वैसे तो अप्पची (मां) ही बच्चे को देखती थीं, लेकिन जब वो कुछ समय के लिए अपने घर गईं, तभी यह सब हुआ. वो दौर मेरे लिए बहुत डिप्रेशन और मुश्किलों भरा था. जब तक मेरा बेटा स्कूल जाने लायक नहीं हो गया, मैं उसे अपने साथ लेकर ही घूमी."

साउथ अभिनेत्री की कुछ फिल्में….

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी की सबसे नई फिल्म 'L Jagadamma Ezham Class B State First' है. इस फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन उर्वशी के पति शिवास (शिवप्रसाद) ने ही किया है. यह एक महिला-केंद्रित फिल्म है जो उनकी ज़िंदगी की सच्चाइयों को दिखाती है. फिल्म में उर्वशी के अलावा कलेश रामानंद, बालचंद्रन चुल्लीकाड, जयन चेरथला, कलाभवन प्रजोद, राजेश शर्मा, किशोर, नोबी, वीके बैजू, पीआर प्रदीप, अभय, वीके विजयकृष्णन, लिन सुरेश, रश्मि अनिल, शैलजा अंबु, जिबिन गोपीनाथ, अंजलि सत्यनाथ और इंदुलेखा के साथ 50 से ज़्यादा नए चेहरे भी अहम किरदारों में हैं.

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vijay Sangeetha Divorce: क्या संगीता को मिलेगी 600 करोड़ की आधी प्रॉपर्टी? जानें क्या कहता है कानून?
VIROSH Reception Guest List: VIP मेहमानों की होगी एंट्री, सामने आई पूरी गेस्ट लिस्ट