बिग बॉस फेम 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात साथ बिताने के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया था। चंद्रिका ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है।
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति युगम गेरा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा था, 'वह न तो अपने काम पर ध्यान देता है और न ही मेरी परवाह करता है।' इसके बाद उन्होंने अलग होने की बात कही और फिर एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। खबरें तो यहां तक थीं कि चंद्रिका ने दोबारा शादी कर ली है।
26
इसी बीच, चंद्रिका ने हाल ही में दावा किया कि एक बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात साथ बिताने के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया था। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। जब सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या वाकई उन्हें 50 लाख का ऑफर मिला था, तो चंद्रिका ने कहा, 'हां, वह एक अमीर बिजनेसमैन है। मैं आपको ईमेल का स्क्रीनशॉट भी दे सकती हूं।' उन्होंने बताया कि उस शख्स ने लिखा था, 'शर्तें तुम्हारी होंगी, जगह मेरी। चंद्रिका, मैं तुम्हें 50 लाख रुपये दे रहा हूं। बाकी तुम मुझे बताओ।'
36
चंद्रिका ने बताया कि यह ऑफर उन्हें ई-मेल के जरिए मिला था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन करके ऑफर्स दिए। एक ने तो यहां तक सलाह दी कि अगर करियर में आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। चंद्रिका ने कहा, 'इंडस्ट्री बहुत खराब है।'
46
चंद्रिका कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ कई वीडियो पोस्ट कर रही हैं। अपने हालिया वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह सैफ से शादी कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर साकिब और कनिका शादी कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?' इसके बाद सैफ ने कहा, 'वह मेरे बिना नहीं रह सकती और मैं उसके बिना नहीं रह सकता। दुनिया क्या कहती है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
56
एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने खुलासा किया था कि उनकी सास ने उनकी और युगम की शादी को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने बताया, 'मैंने अपने 15 दिन के बच्चे को क्रेच में छोड़ा था। उस समय शादीशुदा होने के बावजूद मैं किराए के घर में रहती थी। मेरी सास ने कहा था कि पहले अपने पैरों पर खड़ी होकर दिखाओ, तभी मैं तुम्हें अपनाऊंगी। मैंने हल्दीराम में दिन में 12-13 घंटे काम किया है। तब किसी ने नहीं कहा कि मैं बहुत मेहनत करती हूं। आज मेरे काम पर सवाल उठाए जा रहे हैं।'
66
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। दिल्ली में वड़ा पाव का स्टॉल लगाने के बाद वह सोशल मीडिया पर फेमस हुईं। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आने का मौका मिला। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने बच्चों के लिए किसी के भी साथ सोने को तैयार हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।