Varun Dhawan की 2 साल की बेटी को गंभीर बीमारी! एक्टर ने बताया अब कैसी है हालत?

Published : Mar 27, 2026, 05:25 PM IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बेटी लारा धवन की हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लारा को DDH बीमारी थी, जिससे वह ठीक से चल-फिर नहीं पाती थीं, लेकिन अब वह इलाज के बाद रिकवर कर रही है।

PREV
16
वरुण धवन का खुलासा- बेटी को DDH हुआ

बी अ मैन के ताजा एपिसोड में वरुण धवन ने बताया, "मेरी बेटी को DDH (Developmental Dysplasia of the Hip) हुआ था, जिसमें हिप सॉकेट से बाहर निकल जाता है। एक पैर लंबा-छोटा हो जाता है, जिससे चाल टेढ़ी हो जाती है। आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।"

26
वरुण धवन ने बताए DDH के खतरे

वरुण धवन ने आगे कहा, "इस बीमारी जल्दी आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क हो सकता है। वेस्ट में इसका इलाज जन्म से ही बहुत अच्छा होता है। भारत में हर जगह उतनी सुविधा नहीं है, लेकिन यहां भी अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका इलाज करते हैं।”

36
बिना सर्जरी हुआ वरुण धवन की बेटी का इलाज

वरुण ने खुलासा करते हुए बताया, "उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से हिप को सही जगह पर रखा गया। लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में 2.5 महीने रहना पड़ा। एनेस्थीसिया देकर कास्ट में डालना बहुत मुश्किल था। अब कास्ट हट चुका है।”

46
वरुण धवन की माता-पिता को अहम सलाह

वरुण धवन ने कहा कि सभी पेरेंट्स को बच्चों की मूवमेंट पर ध्यान देना चाहिए। अगर शुरुआती सालों में कुछ असामान्य लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह बीमारी जल्दी पहचानने पर ठीक हो सकती है।

56
वरुण धवन बोले- सहानुभूति नहीं, जागरूकता चाहिए

वरुण धवन ने साफ कहा, “मुझे सहानुभूति मत दीजिए। मैं यह इसलिए बता रहा हूं क्योंकि भारत में बहुत लोग इस बीमारी के बारे में नहीं जानते। मैं जागरूकता फैलाना चाहता हूं।”

66
वरुण धवन की पर्सनल लाइफ—बेटी ने बदली जिंदगी

वरुण ने 2021 में नताशा दलाल से शादी की थी। 3 जून 2024 को उनकी बेटी का जन्म हुआ। एक्टर ने बेटी के जन्म की खुशखबरी देते हुए लिखा था, “हमारी बेबी गर्ल आ गई है, मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” उन्होंने कहा कि बेटी के आने के बाद वे और ज्यादा इमोशनल हो गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories