'वीना मलिक काली है, मोटी है...', लाइव TV पर रोते-रोते 'बिग बॉस' Ex-कंटेस्टेंट ने उतारा मेकअप

Published : Nov 21, 2026, 05:06 PM IST
Veena Malik Emotional Video

सार

Veena Malik Viral Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक लाइव टीवी पर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग से भावुक हो गईं। उन्होंने कैमरे पर मेकअप पोंछकर और सैंडल उतारकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Veena Malik News: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' से भारतीय दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लाइव टीवी पर रोती और अपना मेकअप उतारती नज़र आ रही हैं। दरअसल, वीना मलिक को लगातार उनके मोटापे और लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर वीना कैमरे के सामने ही रो पड़ीं। उन्होंने सबके सामने अपनी सैंडल उतारी और मेकअप भी पोंछ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रोलर्स को तंज भरे अंदाज में चुनौती भी दी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान से उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिलने लगा।

लाइव टीवी पर क्यों रो पड़ीं वीना मलिक?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक हाल ही में एक लाइव टेलीविजन शो में अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके शरीर, वजन और खूबसूरती को लेकर लगातार भद्दे कमेंट कर रहे थे। इन कमेंट्स से आहत वीना ने लाइव शो में ही ट्रोलर्स को जवाब देने का फैसला किया। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी सैंडल उतार दी और गीले वाइप्स से अपना मेकअप साफ करने लगीं। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब लोगों को उनके बारे में खबर बनाने के लिए और भी वजहें मिल गई हैं।

वीना मलिक ने मेकअप हटाकर ट्रोलर्स को दी चुनौती

वीना ने मेकअप हटाने और हील्स उतारने के बाद अपने आलोचकों को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा, "देख लिया आपने। अब आप खबर बनाएं- ब्रेकिंग न्यूज, वीना मलिक मेकअप के बिना कैसी हैं, काली हैं, मोटी हैं, भद्दी हैं, ये है, ये आप देखें।" उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीना का मकसद साफ था कि जो लोग उनके लुक को लेकर निशाना बना रहे हैं, वे उनके असली चेहरे और कद को भी मुद्दा बना लें। हालांकि, इस दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं।

वीना मलिक के भारतीय फैंस ने भी बढ़ाया हौसला

वीना मलिक का यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें भारत और पाकिस्तान, दोनों जगहों से लोगों का समर्थन मिला। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के कई मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए। मुंबई की मॉडल और एक्ट्रेस निक्की चावला ने उन्हें हिम्मत देते हुए लिखा, 'आप शेर बब्बर हैं।' वहीं, ऋचा तोमर नाम की एक भारतीय फैन ने बताया कि वह बिग बॉस के दिनों से वीना को फॉलो कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं भारत से हूं और सच में आपसे बहुत प्यार करती हूं।' इन संदेशों को शेयर करते हुए वीना ने दिखाया कि ट्रोलिंग के बीच भी उन्हें चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है।

Bigg Boss 4 में नज़र आई थीं वीना मलिक

वीना मलिक को भारत में बड़ी पहचान साल 2010 में सलमान खान के शो 'बिग बॉस 4' से मिली थी। इस शो में अश्मित पटेल के साथ उनकी नजदीकियों और केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रियलिटी शो के बाद वीना ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई। वह 'दाल में कुछ काला है', 'जिंदगी 50-50', 'सुपर मॉडल' और 'मुंबई 125 KM 3D' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट आधारित रियलिटी शो 'बिग टॉस' में भी हिस्सा लिया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

ऐश्वर्या राय को सलमान खान से बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड, सालों बाद खुला चौंकाने वाला राज!
शरद कपूर की बदहाली की आड़ में पैसों का खेल? दोस्त हेमा चौधरी पर लगे गंभीर आरोप