साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना से शादी कर रहे हैं। कपल 26 फरवरी को उदयपुर में 7 फेरे लेगा। इस मौके पर आपको विजय के महल जैसे दिखने वाली घर की फोटोज दिखा रहे हैं। उनका ये बंगला हैदराबाद की जुबली हिल्स पर हैं। देखें शानदार इनसाइड फोटोज..
विजय देवरकोंडा का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में है। ये घर अंदर से दिखने में काफी लग्जीरियस है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
27
कब खरीदा था विजय देवरकोंडा ने घर
विजय देवरकोंडा ने 2019 में ये आलीशान घर खरीदा था। खबरों की मानें तो इस घर की कीमत 15 करोड़ है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की फोटोज शेयर करते रहते हैं।
विजय देवरकोंडा अपने इस आलीशान घर में पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव, मां माधवी, भाई आनंद और पालतू डॉग स्टॉर्म के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद रश्मिका भी यही रहेंगी।
47
विजय देवरकोंडा का मल्टी स्टोरी घर
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा का ये घर मल्टी-लेवल विला है। इसकी थीम उन्होंने व्हाइट और न्यूट्रल टोन में रखी है। हर रूम को सिम्पल और क्लासी स्टाइल में डेकोरेट किया है।
57
विजय के घर में ग्लास विंडो
विजय देवरकोंडा के घर में बड़े-बड़े ग्लास विंडो लगे हुए हैं और उन्होंने इसका लेआउट खुला रखा है। साथ ही उनके घर का इंटीरियर भी काफी क्लासी है।
67
विजय के घर में मॉडर्न फर्नीचर
विजय देवरकोंडा के घर में एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जिसमें मॉडर्न फर्नीचर लगे हुए हैं। इसके साथ ही वुडन फ्लोरिंग और लाइटिंग की खास व्यवस्था है।
77
विजय के घर में टेरिस गार्डन
विजय देवरकोंडा के इस घर में पार्टी करने के लिए अच्छी खासी जगह है। साथ ही यहां टेरिस गार्डन, इन-हाउस जिम और म्यूजिक रूम भी है। साथ ही घर से बाहर का शानदार व्यू भी दिखाई देता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।