Vijay Deverakonda Vs Rashmika Mandanna: कौन कितना पढ़ा-लिखा? एक के पास हैं 3 डिग्री

Published : Feb 24, 2026, 09:19 AM IST

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न उदयपुर में शुरू हो चुका है। The Wedding Of VIROSH गूगल और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि कपल में कौन कितना पढ़ा-लिखा है? चलिए हम आपको बताते हैं.…

PREV
15
Vijay Deverakonda Education Qualification: विजय देवरकोंडा ने कहां से की पढ़ाई?

विजय देवरकोंडा ग्रैजुएट हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग पुट्टपर्थी के सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल से की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए हैदराबाद के Badruka College of Commerce and Arts में दाखिला लिया और B.Com की डिग्री ली।

25
Rashmika Mandanna Education Background: कितनी पढ़ी-लिखी हैं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका मंदाना की स्कूलिंग Kodagu के Coorg Public School से हुई। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के MS Ramaiah College of Arts, Science and Commerce में एडमिशन लेकर अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। खास बात यह है कि उन्होंने Psychology, Journalism और English Literature जैसे तीन विषयों में पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें : The Wedding of VIROSH Inside Photos: पूल पार्टी के साथ शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में

35
Vijay Deverakonda vs Rashmika Mandanna: डिग्री में कौन किस पर भारी?

वैसे तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही ग्रैजुएशन किया है। इस हिसाब से दोनों की पढ़ाई बराबर है। लेकिन जब बात डिग्री की आती है तो रश्मिका विजय पर भारी पड़ जाती हैं। क्योंकि जहां विजय ने सिर्फ कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है तो वहीं रश्मिका के पास साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंलिश लिटरेचर तीनों विषयों में ग्रैजुएशन की डिग्री है।

45
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का रिश्ता कितना पुराना?

विजय देवरकोंडा का रिश्ता लगभग 8 साल का बताया जाता है। दोनों ने पहली बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था और यहीं से उनके अफेयर के कयास लगने लगे थे। हालांकि, 2023 में दोनों की ओर से ये हिंट मिलने लगा था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में कपल ने सगाई कर ली और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रश्मिका मंदाना की पहली लव स्टोरी

55
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को अपकमिंग फिल्म 'राणाबाली' में साथ देखा जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म 11 सितम्बर 2026 को रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories