
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह दोनों के रिश्ते से जुड़ी अटकलें हैं, जो विजय की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट को लेकर शुरू हुईं। एक्टर इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते, यहां तक कि अपनी पत्नी रश्मिका को भी नहीं। इसी बात को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए और रिश्ते में परेशानी होने की अटकलें लगाने लगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए दावों और वास्तविक स्थिति में फर्क है। आइए जानते हैं कि यह चर्चा कैसे शुरू हुई और वायरल दावों की हकीकत क्या है।
विजय देवरकोंडा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोइंग की संख्या जीरो है। यानी वह इस प्लेटफॉर्म पर किसी भी अकाउंट को फॉलो नहीं करते। इसमें उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना भी शामिल हैं। इस बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा, क्योंकि कई सेलिब्रिटी अपने पार्टनर या परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। विजय की फॉलइंग लिस्ट में किसी का नाम न होने को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ यूजर्स ने इसे दोनों के रिश्ते से जोड़ दिया, जबकि कुछ ने इसे उनकी सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की व्यक्तिगत पसंद बताया।
यह भी पढ़ें :'विजय देवरकोंडा मेरे पैर दबाते हैं', रश्मिका मंदाना ने बताया पीरियड्स में कैसे मिलता है पति का साथ
एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया, “चौंकाने वाली बात! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके पीछे असली वजह क्या हो सकती है? अफवाहें हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते में कुछ समस्याएं चल रही हैं।”
SHOCKING 😯 #RashmikaMandanna and #VijayDeverakoda Have Unfollowed Each Other on Instagram.
What could be the real reason behind this?
Rumours suggest that Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda may be facing some issues in their #relationship #Trending #RanaBali https://t.co/kOY72kUHx9
— Pallaꪜ𝔦 (@Pallavi_M9) October 24, 2026
हालांकि, दूसरे यूजर ने इस दावे पर जवाब देते हुए लिखा, “उन्होंने तो शुरुआत में एक-दूसरे को फॉलो ही नहीं किया था।”
@teenax0010 They never followed each other in the first place
— Keerthi🤍 (@Delusion80303) October 24, 2026
एक अन्य यूजर ने रिश्ते में परेशानी की अटकलों पर सवाल उठाते हुए लिखा, “एक-दूसरे को अनफॉलो करने का मतलब अपने आप यह नहीं होता कि रिश्ते में कोई परेशानी है।”
@teenax0010 Unfollowing each other doesn’t automatically mean there’s trouble 😭 People need to stop turning every little Instagram activity into a relationship scandal. Maybe they just want privacy, or maybe the rumours are completely made up. Not everything needs a conspiracy theory 💀
— Jigyasa Ahuja (@AhujaJigyasa23) October 24, 2026
दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करने पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, विजय किसी को फॉलो नहीं करते, जबकि रश्मिका अब भी अपने पति को फॉलो करती हैं। इसलिए दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने का वायरल दावा उपलब्ध जानकारी से मेल नहीं खाता।
फिलहाल सामने आई जानकारी में विजय और रश्मिका के रिश्ते में किसी परेशानी की पुष्टि नहीं होती। केवल इंस्टाग्राम फॉलोइंग की संख्या के आधार पर उनके निजी रिश्ते के बारे में निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यहां तक टिप्पणी की, “क्या अगला तलाक होने वाला है?”
True??😲👀 https://t.co/aPJ0GZEhOA
— Fz (@iam___smash) October 24, 2026
हाल ही में विजय और रश्मिका अपने ‘कॉफी विद करण 9’ के बयान को लेकर भी चर्चा में रहे। शो में रश्मिका ने बताया था कि उन्होंने करीब एक साल तक विजय से बार-बार शादी करने की बात कही थी। उन्होंने याद करते हुए कहा था कि वह उनसे कहती थीं, “चलो, शादी कर लेते हैं।” विजय ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि उन्हें पता है कि इस बात के लिए लोग उन्हें ट्रोल करेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फ़रवरी 2026 को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अभी उनकी शादी को साल भर भी नहीं हुआ है और लोग उनके तलाक की अटकलें लगाने लगे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।