रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कपल की शादी की रस्में धूमधाम से चल रही है। कपल अपनी इंस्टा स्टोरी पर अलग-अलग सेरेमनी की झलक भी शेयर कर रहा है। इसी बीच दोनों ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की।
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर की एक ग्रैंड होटल में आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई।
25
रश्मिका-विजय ने दिखाई हल्दी सेरेमनी की झलक
रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर हल्दी सेरेमनी की झलक शेयर की है। इसमें देखा जा सकता हैं फूल-टेबल और कुर्सियां सभी पीले रंग में रंगी हैं। सेरेमनी का डेकोरेशन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी में फूलों से होली खेली गई। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रंग-बिरंगे फूलों से सजी टोकरियां रखी हुई हैं।
45
विजय-रश्मिका की शादी का मुहूर्त
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच फैन्स जानना चाहते हैं कि उनकी शादी की शुभ मुहूर्त क्या है। खबरों की मानें मुहूर्त सुबह 8 बजे का तय हैं। शादी तेलुगु और कोडावा दोनों रीति-रिवाजों से होगी।
55
विजय-रश्मिका की शादी की गेस्ट लिस्ट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। इस लिस्ट में डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रब्बा, आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा का नाम शामिल हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंच गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।